फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime Mother daughter brutally murdered in flat in middle of city suspicion of murder after robbery

Gwalior Crime: शहर के बीचो-बीच फ्लैट में मां और बेटी की निर्मम हत्या, लूट के बाद मर्डर की आशंका

Tue, 15 Oct 2024 03:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Oct 2024 03:22 PM IST
सार

ग्वालियर शहर में अब हाउसिंग सोसाइटी में भी सुरक्षित नहीं है। मामला ग्वालियर की गार्डन होम सोसाइटी का है। जहां बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Gwalior Crime Mother daughter brutally murdered in flat in middle of city suspicion of murder after robbery
शहर में मां और बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मां और बेटी की हत्या कर दी गई है। ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद कुमार सक्सेना और एसपी धर्मवीर सिंह स्पॉट पर पहुंच गए हैं। आईजी के मुताबिक, लूटपाट के बाद हत्या की गई है। हत्या से पहले आरोपी और मृतकों के बीच में संघर्ष हुआ है। फिलहाल, पुलिस सोसाइटी में लगे कैमरों को खंगालने में लगी हुई है।

विज्ञापन


ग्वालियर शहर में अब हाउसिंग सोसाइटी में भी सुरक्षित नहीं है। मामला ग्वालियर की गार्डन होम सोसाइटी का है। जहां बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में आईजी, एसपी और क्राइम ब्रांच के साथ-साथ फॉरेंसिक और डॉग स्पॉट मौके पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में आईजी अरविंद कुमार सक्सेना का कहना है, यह पूरा घटनाक्रम लूटपाट के बाद अंजाम दिया गया है। मृतक और आरोपियों के बीच हत्या से पहले संघर्ष भी हुआ है।
विज्ञापन


मृतक इंदुपुरी की उम्र 80 साल थी तो वहीं उनकी बेटी रीना भल्ला की 55 साल उम्र थी। उनकी लाश, उनके ही फ्लैट नम्बर 322 में मिली है। वहीं, घटना के बाद पूरे सोसाइटी में सनसनी फैल गई है। गार्डन होम सोसाइटी में रहने वाले लोगों के मुताबिक, सोसाइटी में तीन-चार बार चोरी की घटना हो चुकी है। बार-बार सोसाइटी के लोग आवाज उठाते हैं। लेकिन सोसाइटी पैसा तो वसूलती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करती है। वहींं, मृतक के रिश्तेदार भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके मुताबिक, मृतक का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। लेकिन फिर भी उनकी हत्या कर दी गई है। हत्यारों को कड़ी सजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्वालियर के गार्डन सिटी होम में मां-बेटी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को खोज निकाला जाएगा। साथ ही हत्यारों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का भी गठन कर दिया है, जिसमें क्राइम ब्रांच और यूनिवर्सिटी थाना पुलिस लगी हुई है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी भी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक इंदु पुरी की इसी सोसाइटी में एक शॉप भी है, जिसमें होम डिलीवरी का भी काम होता है। उससे भी जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed