फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Clues found in the Rs 85 crore scam in PHE department in Gwalior

Gwalior: ग्वालियर में PHE विभाग में हुए 85 करोड़ घोटाला मामले में मिले सुराग, 70 से ज्यादा लोगों पर होगी FIR

Mon, 10 Jun 2024 02:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 02:31 PM IST
सार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की जांच में PHE में अलग-अलग तरह के आयटम सप्लाई करने वाली 25 फर्म और 45 खातेदार और कुछ कर्मचारी के नाम सामने आए हैं। घोटाले में इनकी क्या भूमिका रही है, जांच के बाद इनके खिलाफ FIR जल्द दर्ज हो सकती है। 

विज्ञापन
Gwalior: Clues found in the Rs 85 crore scam in PHE department in Gwalior
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में PHE विभाग में हुए लगभग 85 करोड़ घोटाला मामले में जांच कर रही क्राइम ब्रांच को अहम सुराग हाथ लगे हैं। क्राइम ब्रांच अब घोटाले से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में PHE के दो EE सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संभावना है, इस घोटाले से जुड़े 70 से ज्यादा लोगों पर क्राइम ब्रांच जल्द FIR करने वाली है।
विज्ञापन


ग्वालियर शहर में PHE विभाग के खंड क्रमांक 01 साल 2018-19 से 2023-24 के बीच 18 करोड़ 92 लाख के फर्जी तरीके से भुगतान का मामला 27 जुलाई 2023 को पकड़ में आया था। इसकी जांच PHE और ट्रेजरी (वित्त विभाग) की टीम कर रही है। जांच में 81 बैंक एकाउंट से 65 खातेदार और 9 अधिकारी-कर्मचारियों को भुगतान करने का खुलासा होने के बाद 74 लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को सूची सौंपी जा चुकी है। अब जांच को आगे बढ़ाया गया है। यानी 2011-12 में हुए भुगतान की भी जांच शुरू हो गई है। आशंका है कि घोटाला 84 करोड़ 92 लाख तक पहुंच सकता है। वहीं भष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज होने पर पुलिस को 2018-19 से 2023-24 के बीच के बिल की कॉपी, स्वीकृति आदेश और फर्म की डिटेल की जरूरत है। इसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम रोज PHE के दफ्तर पहुंच रही है, लेकिन क्राइम ब्रांच को घोटाले से जुड़े दस्तावेज PHE विभाग से 11 महीने बाद भी नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन


बहरहाल ग्वालियर क्राइम ब्रांच की जांच में PHE में अलग-अलग तरह के आयटम सप्लाई करने वाली 25 फर्म और 45 खातेदार और कुछ कर्मचारी के नाम सामने आए हैं। घोटाले में इनकी क्या भूमिका रही है, जांच के बाद इनके खिलाफ FIR जल्द दर्ज हो सकती है। वहीं संयुक्त संचालक वित्त ने अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है और यह अंतिम रिपोर्ट अगले एक सप्ताह में वरिष्ठ अफसरों को सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed