फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Class 11 student commits suicide with father's rifle

Gwalior: पिता की राइफल से 11वीं के छात्र ने किया सुसाइड, कारण पता करने पुलिस खगाल रही मोबाइल और लैपटॉप

Wed, 07 Dec 2022 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 11:01 PM IST
सार

ग्वालियर में 11वीं के एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने छात्र के लैपटॉप और मोबाइल को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Gwalior: Class 11 student commits suicide with father's rifle
गोला का मंदिर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दुखद हादसा हो गया। 11वीं के एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। जान देने के पीछे कोई ठोस कारण भी अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने छात्र के लैपटॉप और मोबाइल को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर की आदर्श कॉलोनी का है। यहां रहने वाले लड़के राज गुर्जर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह 11वीं कक्षा में पढ़ता था। सूचना पर थाना गोला का मंदिर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खून से सना शव पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पूछताछ में पता चला है कि जिस राइफल से छात्र ने गोली चलाई है, वह उसके पिता की ही है। पुलिस का कहना है कि मृतक छात्र के मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लिया है। इससे मामले की तह तक पहुंचना आसान होगा। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी समझ नहीं पा रहे हैं कि राज ने ऐसा क्यों किया। परिजनों का कहना है कि राज पढ़ने में काफी होशियार था और आईआईटी की तैयारी कर रहा था। एक साल से वहां ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था आज सुबह भी नहा धोकर पढ़ाई करने बैठा था कि तभी गोली की आवाज आई और परिजन जब रात के कमरे में पहुंचे तो राज का शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed