फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Buying bottled water from the market and drinking it became expensive

Gwalior: बाजार से पानी की बॉटल लेकर पीना पड़ा महंगा, आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा युवक

Sun, 21 Jul 2024 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 04:26 PM IST
सार

आप भी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पी रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बाजार से बंद बोतल में मिलने वाला पानी पीने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Gwalior: Buying bottled water from the market and drinking it became expensive
ग्वालियर में बोतल बंद पानी पीने से एक युवक की हालत खराब हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाजार में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के नाम पर जमकर नकली माल बाजार में बेचा जा रहा है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ताजा मामला ग्वालियर का है, जहां सील पैक पैकेज्ड ड्रिंकिंग बोतल पीने के बाद एक व्यक्ति की जान पर बन आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के आपागंज निवासी नदीम खान को प्यास लगी तो वह यहां स्थित शीतला डेरी पर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बोतल लेने पहुंचा। पानी पीते ही नदीम खान की हालत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जय आरोग्य चिकित्सालय उनके रिश्तेदार लेकर पहुंचे जहां नदीम खान को तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नदीम के भाई ताहिर खान का कहना है कि बोतल उन्होंने अभी भी संभाल कर रखी है और मामले की सूचना थाना बहोड़ापुर पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि पानी की बोतल एक नामचीन बोतल बंद कंपनी के मिलते जुलते नाम की है। नकली बोतल दुकानदार द्वारा थमा दी गई। पानी को पीते ही नदीम की तबीयत बिगड़ गई। जब उन्होंने बोतल खोलकर देखी तो उसमें से बदबू आ रही थी। नदीम को जेएचके आईसीयू में रखा गया है और पूरी घटनाक्रम की जानकारी हमारे द्वारा बहोड़ापुर थाने को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed