फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: After the explosion in the transformer, electric current ran in more than two dozen houses

Gwalior: ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद दो दर्जन से अधिक घरों में दौड़ा करंट, एक परिवार के तीन की हालत खराब

Sun, 22 Sep 2024 12:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

कोटेश्वर कॉलोनी में हाई टेंशन लाइन का तार विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर गिरने के कारण ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ और करंट कई घरों में फैल गया। इससे तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन
Gwalior: After the explosion in the transformer, electric current ran in more than two dozen houses
ग्वालियर में घरों में करंट फैलने से तीन लोग झुलस गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद इलाके के 20 से 25 घरों में बिजली का करंट दौड़ गया। इसमें एक परिवार के मां-बेटा और बहू करंट में बुरी तरह झुलस गए, तो वहीं कई घरों के विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। झुलसे परिवार को तुरंत ग्वालियर के जया रोग चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन


दरअसल कोटेश्वर कॉलोनी में हाई टेंशन लाइन का तार विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर गिरने के कारण ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ और करंट कई घरों में फैल गया। ट्रांसफॉर्मर के पास ही रहने वाले राजेंद्र राठौड़ के घर में भी अचानक जोरदार करंट फैल गया और उनकी मां पुष्पा देवी और पत्नी गायत्री देवी करंट लगने से झूलस गए। राजेंद्र राठौड़ भी जब उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो उन्हें भी जोरदार झटका लगा और वे भी झुलस गए। एकाएक हुए घटनाक्रम से पूरे मोहल्ले में आपा धापी अपनी मच गई और आनन फानन में करंट में झूलसे तीनों लोगों को तुरंत जया रोग चिकित्सालय के बर्न सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अभी सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है, साथ ही कई घरों में टीवी फ्रिज जैसे उपकरण भी फुंकने से लोगों को नुकसान भी पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed