फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior After marriage bride ran away with her lover taking jewelry cash groom rounds of police station

MP News: 'संतोष' को अब संतोष करना पड़ेगा...शादी के बाद आशिक संग गहने और कैश लेकर फरार हो गई दुल्हनिया

Wed, 18 Sep 2024 07:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 07:31 PM IST
सार

ग्वालियर शहर के गोल पहाड़ियां जनकपुरी में रहने वाला संतोष प्रजापति एसपी ऑफिस पहुंचा। जहां उसने शिकायत की है कि छह महीने से शहर के जनकगंज थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Gwalior After marriage bride ran away with her lover taking jewelry cash groom rounds of police station
शादी के समय की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति-पत्नी और वह से जुड़ा हुआ एक मामला ग्वालियर में सामने आया है। जहां पति का आरोप है कि उसकी पत्नी 17 दिन तक उसके साथ रही और अपने प्रेमी के लिए ससुराल से गहने व कैश लेकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, शहर के गोल पहाड़ियां जनकपुरी में रहने वाला संतोष प्रजापति एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां उसने शिकायत की है कि छह महीने से शहर के जनकगंज थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। संतोष ने बताया कि उसकी पत्नी सात फेरे लेने से तीन महीने पहले ही आर्य समाज मंदिर में बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर चुकी थी।

विज्ञापन


पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहे संतोष ने बताया कि अगस्त 2022 में नितिन प्रजापति और अंजली कुशवाहा ने मेरा रिश्ता करवाया था। दोनों ही मेरे से परिचित थे। उन्होंने घर आकर बताया कि प्रजापति समाज की एक पढ़ी-लिखी लड़की है और उनके माता-पिता एक अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे हैं। इसके बाद बात आगे बढ़ी तो रिश्ते के लिए मेरे घर ने भी हां कर दी। इसके बाद लड़की से मुझे मिलवाया गया। बातचीत के दौरान लड़की ने अपना नाम अंजली प्रजापति बताया। इसके बाद अंजली से मेरी बातचीत होने लगी और हमारी सगाई तीन अक्तूबर 2022 को की गई। संतोष का कहना है कि सगाई के समय भी उसने सोने की अंगूठी, कान की बालियां, चांदी की पायल, टाइटन की महंगी वॉच और 11,000 रुपये का नेक भी दिया था। लेकिन पता नहीं था कि आगे चलकर उनके साथ कुछ ऐसा होगा।
विज्ञापन


संतोष के मुताबिक, बात आगे बढ़ी। आपस में सभी चीज क्लियर हुई, उस समय भी उसने पूछा था कि कोई तुम्हारा बॉयफ्रेंड तो नहीं है। लेकिन लड़की ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद 14 फरवरी 2024 को दोनों की शादी शहर की जैन धर्मशाला में की गई और चार लाख रुपये का सोने का चढ़ावा भी दिया है। शादी हुई घर में खुशियां आई, इस दौरान भी कहीं से कहीं तक किसी को शक नहीं हुआ। तीन दिन बाद पहली विदाई में अंजली के मायके वाले आए और उसे लेकर चले गए। इसके बाद 28 मार्च 2024 को संतोष अपनी ससुराल गया और पत्नी को विदा करा कर ले आया। 14 दिन बाद 10 अप्रैल की सुबह संतोष काम पर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से शुरू हुई थी लुटेरी दुल्हन की आगे की कार्रवाई
संतोष का कहना है कि जब शाम सात बजे वह वापस लौटा तो देखा घर पर उसकी पत्नी नहीं है। जब उसने इधर-उधर पूछताछ की तो बताया गया कि अंजली अपने मायके चली गई है। मुझे लगा मायके की याद आ रही होगी तो चली गई। लेकिन जब उसे कॉल किया तो पत्नी ने दो-तीन दिन में वापस आ जाऊंगी कहा। लेकिन वह दो-तीन दिन संतोष की जिंदगी में दोबारा नहीं आए, जब भी वह कॉल करता तो हर बार कुछ न कुछ नया बहाना बना देती और जब वह पत्नी को लेने जाता तो वह घर पर भी नहीं मिलती। एक दिन जब घर पर बैठा था तो अलमारी खोल कर चेक किया तो पता चला की शादी में चढ़ाए गए चार लाख के चढ़ावे सोने के जेवर और 25,000 नकद अलमारी से गायब हैं। संतोष का शक यकीन में बदल गया कि यह भी अंजली का ही काम है।


फिर क्या हुआ
मार्च-अप्रैल का महीना बीतने के बाद जब संतोष ने दोबारा उसे कॉल किया तो उसने कहा, वह 15 मई को वापस आ जाएगी। लेकिन शाम को उसकी मां का कॉल आया और उन्होंने कहा कि बेटा वह तो भाग गई। जब उससे बात करने की कोशिश की तो बात तो नहीं हुई। लेकिन उसने फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपने शादी के फोटो मुझे भेज दिए। उसने किसी अभिषेक वंशकार के साथ शादी की थी जिन्होंने रिश्ता करवाया था, जब उनसे बात की तो उनका कहना था कि हमारा काम तो रिश्ता करना है पत्नी रुके या भागे इससे हमें क्या मतलब। अब भी संतोष पत्नी की तलाश में दीवानों की तरह दर-दर भटक रहा है। वहीं, इसको लेकर एएसपी गजेंद्र वर्धमान का कहना है कि इसको लेकर शिकायत आई है। उसके बाद इसकी जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed