{"_id":"6316336f50b20802316c540e","slug":"gwalior-active-stealing-women-s-undergarments-imprisoned-in-cctv-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला सक्रिय, सीसीटीवी कैमरे में हरकत हुई कैद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला सक्रिय, सीसीटीवी कैमरे में हरकत हुई कैद, केस दर्ज
Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
सार
मामला ग्वालियर के उपनगर थाना क्षेत्र के गौसपुरा का है। यहां के लोग एक सिरफिर चोर से परेशान हैं। यह चोर लोगों के घरों में घुसकर पैसे तो चुराता ही है, बल्कि महिलाओं के अंडर गारमेंट भी चुरा रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं के अंडर गारमेंट चुराने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अजीब मामला सामने आया है। यहां महिलाओं के अंडर गारमेंट चोरी हो रहे हैं। चार से ज्यादा वारदातें होने के बाद लोगों ने पुलिस को शिकायत की है। सीसीटीवी कैमरों में भी चोर हरकत करते नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के उपनगर थाना क्षेत्र के गौसपुरा का है। यहां के लोग एक सिरफिर चोर से परेशान हैं। यह चोर लोगों के घरों में घुसकर पैसे तो चुराता ही है, बल्कि महिलाओं के अंडर गारमेंट भी चुरा रहा है। पहले तो लोगों ने शर्म के कारण यह बात किसी से नहीं की, पर अब लगातार बढ़ते मामलों के बाद रहवासियों ने पुलिस में शिकायत की है।
बता दें कि इलाके में कई वारदातें हो चुकी हैं। रहवासियों का कहना है कि चोर सीसीटीवी कैमरे में वारदात करते कैद हो चुका है। लोगों ने शंका जाहिर की है कि इलाके में रहने वाले एक लड़के से चोर का हुलिया हूबहू मिलता है। लोगों ने उसके रिश्तेदारों के माध्यम से उसे समझाने की कोशिश भी की पर वारदातें नहीं थम रहीं। थककर लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी है। ग्वालियर पुलिस ने इस अज्ञात चोर के खिलाफ नगदी और कपड़े चुराने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपा है। लोगों ने बतायि कि आधी रात को ये चोर छत या पाइप के सहारे घर में दाखिल होता है और रस्सी या तार पर टंगे अंडर गारमेंट्स को चोरी कर ले जाता है। पुलिस जांच कर रही है।