{"_id":"635fba7d63ec756e915ce5f8","slug":"friend-murdered-for-eight-thousand-rupees-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: आठ हजार रुपये के लिए दोस्त ने की हत्या, बात करने के बहाने बुलाया और मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: आठ हजार रुपये के लिए दोस्त ने की हत्या, बात करने के बहाने बुलाया और मार दी गोली
Mon, 31 Oct 2022 05:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Oct 2022 05:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक नगर निगम कर्मचारी की हत्या हो गई। उसके ही दोस्त ने उसे बात करने के लिए बुलाया और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक विकास यादव और पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर नगर निगम में क्लर्क विकास यादव की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला सिर्फ इतना था कि विकास ने अपने दोस्त मंतोष उर्फ ब्रजेश झा से आठ हजार रुपये लिए थे। वह इसे लौटा नहीं रहा था। रविवार रात को इसी बात को लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ी कि ब्रजेश ने विकास को गोली मार दी।
विज्ञापन
मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। पिंटो पार्क में शिव कॉलोनी है। विकास यादव इसी कॉलोनी में रहता था। रविवार रात को वह अपनी पत्नी अलका के साथ था। तभी विकास का दोस्त मंतोष उर्फ ब्रजेश उसे फोन करने लगा। बहुत बार उसने नहीं उठाया तो पत्नी के कहने पर उसने कॉल रिसीव किया। विकास को उसके दोस्त ने जरूरी बात करने बाहर बुलाया था। फोन पर भी उनमें बहस होने लगी थी। विकास बाहर निकला तो उसकी मंतोष से कहासुनी हुई। इस बात को लेकर गुस्से में मंतोष ने विकास को कट्टे से गोली मार दी। फिर वह फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से विकास को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि विकास और मंतोष के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ रहते। घूमते-फिरते। विकास ने मंतोष से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। वह इसे लौटा नहीं रहा था। इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हुआ था। रविवार रात को भी मंतोष मूड बनाकर ही आया था कि वह विकास को मजा चखाएगा और उसने विवाद होने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
