फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Famous MP High Court lawyer Suresh Aggarwal committed suicide in Gwalior

MP News: हाईकोर्ट के नामी वकील का फ्लैट में लटका मिला शव, पुलिस को पास रखी मिली जन्मकुंडली, कई चर्चित केस लड़े

Mon, 14 Oct 2024 01:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Oct 2024 01:39 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि सुरेश अग्रवाल अपने घर से निकले थे, इसके बाद से लापता थे, जब उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह थाटीपुर के फ्लैट पर हैं। जब परिजन वहां पहुंचे, तो वे फांसी के फंदे पर लटके मिले।

विज्ञापन
Famous MP High Court lawyer Suresh Aggarwal committed suicide in Gwalior
हाईकोर्ट के एडवोकेट सुरेश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर के नामी हाईकोर्ट के एडवोकेट सुरेश अग्रवाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली है। उनका शव थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र के बलवंत नगर स्थित मनोहर एन्क्लेव के फ्लैट में फांसी के फंटे पर लटा मिला है। इस फ्लैट पर सुरेश अग्रवाल कभी-कभी आते थे। पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है, उन्हें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौके से कुछ जन्मपत्रियां और भविष्य से जुड़ी सामग्री भी मिली हैं। जिन्हें लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सुरेश अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे, लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी से कोई चर्चा नहीं की थी। गौरतलब है कि सुरेश अग्रवाल ने ग्वालियर के बहुचर्चित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से जुड़े मामले में स्वतंत्र याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी की थी। इसके साथ ही वे दो साल पहले सेंट पॉल चर्च के फादर थॉमस थन्नॉट के केस में भी शामिल रहे थे, जिसमें उनकी याचिका पर फादर के शव को महीनों बाद कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया था।
विज्ञापन


सुरेश अग्रवाल ने आर्य समाज में बिना माता-पिता की अनुमति से होने वाली शादियों को भी अदालत में चुनौती दी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने आर्य समाज मंदिर में होने वाली शादियों की वैधानिकता पर सवाल खड़े किए और रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सुरेश अग्रवाल अपने घर से निकले थे और दिनभर गायब रहे। जब उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो देर शाम पता चला कि वह थाटीपुर के फ्लैट पर मौजूद हैं। जब परिजन वहां पहुंचे, तो सुरेश अग्रवाल फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed