फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Fake police inspectors were checking vehicles Real police surrounded and caught him

Gwalior News: नकली पुलिस दरोगा कर रहे थे गाड़ियों की चैकिंग, असली पुलिसवालों ने घेराबंदी करके दबोचा

Thu, 27 Feb 2025 01:20 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 01:20 PM IST
सार

ग्वालियर में दो युवकों ने फर्जी दरोगा बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। आरोपियों पर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और फरार साथी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Fake police inspectors were checking vehicles Real police surrounded and caught him
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में बाइक सवार दो युवकों द्वारा खुद को पुलिस दरोगा बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक मिनी ट्रक और लोडिंग वाहन को रोककर कागजात जांचने के बहाने धमकाया और वाहन में तोड़फोड़ की। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी मुरैना के कैलारस निवासी हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के रेसकोर्स रोड की है, जहां भिंड निवासी आकाश भदोरिया का लोडिंग वाहन चालक राजू शाक्य देर रात 3 बजे महाराज बाड़े की ओर जा रहा था। तभी तीन बाइक सवार युवकों ने बुलट अड़ाकर वाहन रोका और खुद को दरोगा बताकर कागजात मांगे। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि इतनी रात को शहर में कैसे आया और थाने ले जाने की धमकी दी। जब चालक थाने चलने को तैयार हुआ, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा ट्रक के आगे का कांच और साइड ग्लास तोड़ दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद चालक ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सर्चिंग के दौरान आरोपियों को एलएनआईपीई के सामने एक मिनी ट्रक को रोककर वसूली करते हुए पाया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी सौरभ गौड़ फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। इस घटना ने फर्जी पुलिसकर्मियों के गिरोह के सक्रिय होने की आशंका को जन्म दिया है, जिससे वाहन चालकों में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed