फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Entry of 'Amul' in MP's politics, Leader of Opposition said - Gujarat's conspiracy to eliminate Sanchi milk

Politics: मप्र की राजनीति में 'अमूल' की एंट्री, नेता प्रतिपक्ष बोले- सांची दुग्ध को खत्म करने गुजरात की साजिश

Tue, 30 May 2023 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 05:35 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमूल को लेकर बड़ा मुद्दा बनाया था कि सरकार अमूल के जरिये अन्य दुग्ध संघ और किसानों को बर्बाद करने की तैयारी में है। अब लगता है कि वह एमपी में भी इसको लेकर मुद्दा बनाने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
Entry of 'Amul' in MP's politics, Leader of Opposition said - Gujarat's conspiracy to eliminate Sanchi milk
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। अब इसमें गुजरात के अमूल दूध की एंट्री हो गई है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश के किसानों, दुग्ध उत्पादकों, एमपी दुग्ध संघ और सांची को बर्वाद करने की बड़ी साजिश के तहत काम किया जा रहा है जिससे गुजरात के अमूल को खुला मैदान मिल जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार कांग्रेस जबरदस्त तरीके से आक्रामक नजर आ रही है। कोई भी मुद्दा वो छोड़ना नहीं चाहती। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमूल को लेकर बड़ा मुद्दा बनाया था कि सरकार अमूल के जरिये अन्य दुग्ध संघ और किसानों को बर्बाद करने की तैयारी में है। अब लगता है कि वह एमपी में भी इसको लेकर मुद्दा बनाने की तैयारी में है। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने इस पर बयान भी जारी कर दिया है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश के किसानों, दुग्ध उत्पादकों और और एमपी दुग्ध संघ और सांची को बर्बाद करने की बड़ी साजिश के तहत काम किया जा रहा है, जिससे गुजरात के अमूल को खुला मैदान मिल जाए। सांची की दुग्ध उत्पादक सोसायटियों को बंद किया जा रहा है। किसानों को पैसे नहीं मिल रहे। विपणन के लिए नीतिगत निर्णय नहीं हो रहे। एमपी के पशुपालकों और सांची से जुड़े नौजवानों को रोजगार से अलग करने की बड़ी साजिश के पीछे गुजरात का दबाव है ताकि सांची को खत्म कर अमूल को स्थापित किया जा सके। 
विज्ञापन


गोविंद सिंह ने कहा कि इसी षड्यंत्र में अब तक बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसानों और नौजवानों के रोजगार छिन चुके हैं और अगर यही हाल रहा तो एक वर्ष के भीतर एमपी की पहचान बन चुके सांची के दूध, दही, घी और पेड़े देखने को भी नही मिलेंगे। दुर्भाग्य ये है कि यह सब गुजरात को खुश करने के लिए एमपी की सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
गोविंद सिंह ने कहा केंद्र में मोदी सरकार और मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार की सरगना है। इनके पाप का घड़ा भर चुका है। महाकाल लोक में जो मूर्तियां लगी हैं वह नकली हैं। इसमें भी सबसे बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं सनातन धर्म के प्रेमियों को अपील करता हूं कि इस सरकार के मुखिया शिवराज और मोदी को सजा देना जरूरी है। राजनीतिक रूप से चलाने वाला है उनको देश को भगाए। उन्होंने कहा है कि शिवराज सरकार धर्म के नाम पर इस प्रदेश को लूटने का काम कर रही है पहले भी नर्मदा परिक्रमा में पेड़ लगाए उसमें भी करोड़ों का घोटाला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed