फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Energy Minister counterattack on Kamal Nath statement, said- He has put on black glasses

MP Politics: कमलनाथ के बयान पर ऊर्जा मंत्री का पलटवार, कहा- उन्होंने काला चश्मा लगाया है इसलिए काला नजर आता है

Fri, 20 Jan 2023 02:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 02:31 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ के विकास को फ्रॉड बताने वाले बयान पर कहा कि उन्होंने काला चश्मा लगाया है इसलिए सब कुछ काला ही काला नजर आता है। उनके सामने अंधकार है क्योंकि उनके पास कोई कार्य योजना नहीं है।

विज्ञापन
Energy Minister counterattack on Kamal Nath statement, said- He has put on black glasses
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी की विकास यात्रा को फ्रॉड यात्रा बताने वाले पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पलटवार किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि अगर कमलनाथ जी ने ऐसा कहा है तो वह मेरे साथ चलें और विकास देखें। ग्वालियर आएं और मैं उन्हें विकास दिखाऊंगा, कमलनाथ जी यहां आकर अपनी आंखों से देखें कि लोगों को कितनी सुविधाएं मिल रही हैं। लेकिन उन्होंने काला चश्मा लगाया है इसलिए सब कुछ काला ही काला नजर आता है। उनके सामने अंधकार है क्योंकि उनके पास कोई कार्य योजना नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के केसरिया गाना गाने को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वह पुरानी केसरिया के साथी हैं, इसलिए याद तो आयेगी। उन्हें केसरिया से प्यार है इसलिए सत्य सामने आया है और इसका असर परिणामों में दिखेगा। वहीं, कांग्रेस के बड़े दलित नेता फूल सिंह बरैया के काला मुंह कर लेने वाले बयान को लेकर उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसा ही बोला था, तो क्या पहले भी किया था क्या... लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों में हमारी 150 सीटें ज्यादा आएंगी, उसके बाद बरैया जी जो कहेंगे वह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed