फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Drunk Model in gwalior makes ruckus on Road, Kicked And Broke Army Car, pushed police

ग्वालियर: नशे में धुत मॉडल ने बीच सड़क पर किया तमाशा, सेना की जिप्सी की हेडलाइट फोड़ी, जवानों को दिया धक्का

Thu, 09 Sep 2021 12:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 09 Sep 2021 12:23 PM IST
सार

लड़की इस हद तक नशे में चली गई थी कि वह बीच सड़क पर खड़ी होकर आने-जाने वाले यात्रियों को  परेशान करने लगी। भारी हंगामा को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Drunk Model in gwalior makes ruckus on Road, Kicked And Broke Army Car, pushed police
नशे में धुत्त मॉडल का तमाशा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में नशे में धुत दिल्ली की एक मॉडल ने बीच सड़क पर जमकर तमाशा किया। लड़की इस हद तक नशे में चली गई थी कि वह बीच सड़क पर खड़ी होकर आने-जाने वाले यात्रियों को रोककर परेशान करने लगी। इतना ही नहीं वह वहां से गुजर रही सेना की जिप्सी को भी रोक लिया। उसकी बोनट पर लात मारने लगी और परिणाम यह हुआ की जिप्सी की हेडलाइट फूट गई। रोकने  वाले लोगों को गाली देती और मारने दौड़ती। जवानों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी धक्का दे दिया।

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद ली गई हिरासत में
वह वीडियो बना रहे लोगों को भी गंदी-गंदी गाली दे रही थी। हंगामा वाले स्थान से थाना महज 10 कदमों पर था लेकिन उस समय थाने पर एक भी महिला पुलिस मौजूद नहीं थी। बाद में महिला थाने से लेडी कॉन्स्टेबल बुलाई गई। इसके बाद युवती को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। वह नशे में थी, बाद में उसे छुड़ाने के लिए दो युवतियां भी थाने पहुंचीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए कैसे शुरू हुआ हंगामा
बुधवार रात करीब नौ बजे के आसपास काले स्कर्ट और टॉप में 22 साल की एक लड़की नशे में लड़खड़ाते हुए पड़ाव थाना के सामने मुख्य रोड पहुंची। युवती इस हद तक नशे में चली गई थी कि बीच सड़क पर आकर गाड़ियों को रोककर हंगामा करने लगी और गंदी-गंदी गालियां देने लगी। कुछ ही मिनट में तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई। कई लोग वीडियो भी बनाने लगे। वीडियो बनाते देख वह और भी ज्यादा भड़क रही थी और लोगों को गाली दे रही थी।

इसी दौरान एक आर्मी की जिप्सी निकली तो युवती ने उसे भी रोक लिया। फिर चिल्लाते हुए जिप्सी की हेडलाइट पर लात मारने लगी जिससे हैडलाइट टूट गई। यह देखकर जिप्सी का चालक उतरकर आया और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती कहां मानने वाली थी, वह चिल्ला-चिल्लाकर झगड़ने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed