Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Dinesh Lodhi, son of a BJP MLA, has been granted bail; he had surrendered after 41 days and was sent to jail

एमपी: हत्या के प्रयास के मामले में विधायक लोधी के बेटे को राहत, मंगलवार को किया सरेंडर, बुधवार को मिल गई जमानत

Wed, 18 Nov 2026 06:54 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 06:54 PM IST
सार

ग्वालियर में बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को हत्या के प्रयास के मामले में जमानत मिल गई। स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के 41 दिन बाद उसने मंगलवार को सरेंडर किया था। बुधवार को अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
Dinesh Lodhi, son of a BJP MLA, has been granted bail; he had surrendered after 41 days and was sent to jail
विधायक प्रीतम सिंह लोधी और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को हत्या के प्रयास के मामले में जमानत मिल गई है। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। खास बात यह है कि स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के 41 दिन बाद मंगलवार को दिनेश ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर के बाद अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन

दरअसल, दिनेश लोधी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोप है कि 31 दिसंबर 2023 को उसने रविंद्र सिंह यादव के घर के बाहर खड़े स्कूटर को अपनी कार से जोरदार टक्कर मारी थी। इस घटना के बाद उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान दिनेश लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। उसकी गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए 7 अक्टूबर को अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।

विज्ञापन

स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के करीब 41 दिन बाद मंगलवार को दिनेश लोधी अचानक अदालत पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे उसने एडीजे कपिल सोनी की अदालत में सरेंडर किया। इस दौरान उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि यह उसकी पहली गलती है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। उसने अदालत से माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: उज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर घमासान, आसाराम आश्रम ने अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा

हालांकि, दिनेश की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर की। अदालत ने कहा कि वह न्यायालय का सम्मान नहीं करता और लगातार तारीखों पर भी उपस्थित नहीं होता। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उसे जेल भेज दिया गया था।

बुधवार को दिनेश की ओर से इसी मामले में एडीजे कोर्ट में जमानत याचिका पेश की गई। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया और दिनेश को जमानत मिल गई।

इस मामले में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। 21 सितंबर को दिनेश लोधी इसी न्यायालय परिसर की दूसरी अदालत में एक अन्य आपराधिक मामले में पेश हुआ था। वहां से उसने जमानत भी हासिल कर ली थी, लेकिन हत्या के प्रयास के इस मामले में वह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक ही न्यायालय परिसर में दूसरे मामले की सुनवाई के लिए पहुंचने के बावजूद वह हत्या के प्रयास के मामले में लगातार गैरहाजिर क्यों रहा? फिलहाल, मंगलवार को जेल भेजे जाने के बाद बुधवार को मिली जमानत ने इस मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed