{"_id":"633ac7302beaa535f76b35d4","slug":"dacoit-gudda-gurjar-gang-asked-for-terror-tax-from-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग ने ग्रामीणों से मांगा टेरर टैक्स, रुपये नहीं दिए तो भैंसों को ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग ने ग्रामीणों से मांगा टेरर टैक्स, रुपये नहीं दिए तो भैंसों को ले गए
Mon, 03 Oct 2022 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:58 PM IST
सार
डकैत गुड्डा गुर्जर के नाम से एक आदिवासी से 50 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। ग्रामीण से मारपीट भी की गई है। साथ ही एक अन्य ग्रामीण की भैंस टेरर टैक्स के रुपये में बदमाश साथ ले गए।
विज्ञापन
चंबल में इन दिनों गुड्डा गुर्जर गैंग सक्रिय है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में चंबल का इलाका वैसे ही डकैतों के खौफ का परिचायक रहा है। अब फिर से वहां टेरर टैक्स चलने लगा है। इन दिनों चंबल में डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग सक्रिय है। बीती रात डकैत गुड्डा गुर्जर के नाम से एक आदिवासी से 50 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पांच हथियारबंद बदमाश रात 2 बजे गंगापुरा में टेरर टैक्स वसूलने पहुंचे थे। बताया जाता है उन्होंने कुछ लोगों से मारपीट भी की है साथ ही ग्रामीण की भैंस खोल ले गए।
जानकारी के अनुसार पांच हथियार बंद बदमाश गंगापुरा की आदिवासी बस्ती में पहुंचे थे, वे रामसिंह पिता रामप्रसाद आदिवासी से 50 हजार रुपये बतौर टैरर टैक्स मांग रहे थे। जब उसने देने में असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई। बदले में भैंस खोलकर ले जाने लगे तो महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए। जब आठ-दस परिवार के लोग बाहर आए तो बदमाश धमकी देकर भाग गए।
इसके बाद ये बदमाश ग्राम कोटिसिरथरा पहुंचे। वहां भी अशोक जाटव के साथ यही हरकत की। वे यहां से अशोक जाटव की 60 हजार रुपये कीमत की भैंस खोल ले गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।