{"_id":"632ea954e6288c755b55549a","slug":"crime-news-husband-used-to-harass-wife-by-getting-drunk-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: नशे में धुत होकर पत्नी के साथ करता था अप्राकृतिक सेक्स, पुलिस को सुनाई दर्दनाक आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: नशे में धुत होकर पत्नी के साथ करता था अप्राकृतिक सेक्स, पुलिस को सुनाई दर्दनाक आपबीती
Sat, 24 Sep 2022 12:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में अप्राकृतिक सेक्स का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
ग्वालियर जिले में एक पति की हैवानियत सामने आई है। पति के अप्राकृतिक सेक्स से परेशान होकर पत्नी ने थाने में शिकायत की है। पीड़िता ने बताया, उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है। उसने कई बार समझाया, लेकिन पति की आदत नहीं बदली।
विज्ञापन
बता दें कि पति की इस दरिंदगी से महिला की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे ऑपरेशन तक करवना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी पति की आदत नहीं बदली। उसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अप्राकृतिक सेक्स और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बढ़ापुर थाने में महिला की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था। महिला ने अपने पति को कई बार समझाया, लेकिन शराब के नशे में वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
पति की इस हैवानियत का लगातार शिकायत हो रही पीड़ित महिला ने आखिरकार थक हारकर थाने का रास्त अपनाया। महिला थाने में पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। उसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, महिला का पति अभी फरार चल रहा है।
