फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Crime News Gwalior Sarpanch raped woman in the name of getting PM housing scheme

Crime News: PM आवास योजना दिलाने के नाम पर सरपंच ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

Tue, 13 Dec 2022 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 03:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सरपंच की घिनौनी हरकत सामने आई है। सरपंच ने पीएम आवास योजना दिलाने के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Crime News Gwalior Sarpanch raped woman in the name of getting PM housing scheme
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर एक सरपंच के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया, पीएम आवास योजना के तहत घर दिलाने का झांसा दिया और सरपंच उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके पर छोड़कर आरोपी सरपंच फरार हो गया। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बता दें, शहर के हजीरा थाना इलाके के चार शहर नाका पर 33 साल की महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी मुलाकात मुरैना जिले की रहने बाले जंडल सिंह गुर्जर से हुई थी। आरोपी जंडल सिंह गुर्जर लिए खुद को मुरैना में सरपंच बताया था। महिला ने जब पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाली घर को लेकर बातचीत की तो आरोपी सरपंच ने उसे विश्वास दिलाया कि वह जल्द उसे पीएम आवास योजना के तहत घर दिला देगा।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी सरपंच ने महिला को फोन किया और कहा कि पीएम आवास योजना के तहत घर दिलाने के लिए उसे उसके साथ चलना पड़ेगा और कुछ कागज लाने के लिए कहा। उसके बाद महिला आरोपी सरपंच के पास पहुंची और आरोपी सरपंच कलेक्ट्रेट में जाने की बात कह कर उसे एक पहाड़ी पर ले गया। जहां पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म कर फरार...
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, वह दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, उसके बाद उसने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को थाने लेकर आई, जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सरपंच के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीपक सिंह भदोरिया का कहना है कि आवास पीएम आवास योजना के तहत घर दिलाने की बहाने आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है और जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed