{"_id":"632b4470888a2c45877feca1","slug":"crime-news-disturbed-by-physical-abuse-young-man-murder-a-friend-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: शारीरिक शोषण से परेशान होकर पहले दोस्त की हत्या की, फिर फांसी लगाकर मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: शारीरिक शोषण से परेशान होकर पहले दोस्त की हत्या की, फिर फांसी लगाकर मौत को लगाया गले
Wed, 21 Sep 2022 10:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:36 PM IST
सार
जुर्म की कोई सीमा नहीं होती, कब किस रूप में कोई वारदात सामने आए, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है। एक बालिग लड़के ने अपने नाबालिग दोस्त के कत्ल करने की जानकारी खुद के सोसाइड नोट में दी है। मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले का है।
विज्ञापन
दोस्त ने की दोस्त की हत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले में एक छात्र फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसके बाद मृतक छात्र के सुसाइड नोट में सनसनीखेज मामला सामने आया। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, पास में ही रहने वाले उसके 15 साल के दोस्त ने उसके साथ गलत काम किया। लगातार वह उसका शीरीरिक शोषण करता रहा। साथ ही फसाने की धमकी देकर पैसे ले रहा था।
विज्ञापन
बता दें, मृतक ने लिखा कि इसके कारण वह काफी परेशान हो चुका था। वह अपना बदला लेकर खुद की जान दे रहा है। मृतक छात्र का सुसाइड मिलने के बाद अब पुलिस इस बात से हैरान है कि जिस सुसाइड नोट में उसने उस लड़के का जिक्र किया है, वह भी मंगलवार से लापता है। पुलिस अब उसकी तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
शहर की हजीरा थाना इलाके में रहने वाले 20 साल के युवक साहिल चौहान ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक मेकअप आर्टिस्ट की पढ़ाई करता था और मंगलवार रात कोचिंग से लौटकर अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
छात्र के सुसाइड करने के बाद कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, उसे पढ़ने के बाद हड़कंप मच गया। सुसाइड नोट में 15 साल के लड़के को समलैंगिक बताते हुए उसकी शोषण से परेशान होकर जान देने का जिक्र किया है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में बदला लेने का जिक्र भी किया है।
लड़के की परिजनों ने हजरत थाने में पहुंचकर अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस अब उस लड़के की तलाश में जुटी हुई है। सीएसपी रवि भैया का कहना है, मृतक कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी हत्या करने के बाद उसने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी की है। अब पुलिस 15 साल की नाबालिग बच्चे को खोजने में जुटी है।
