फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Cheating of Rs 10 lakh on the pretext of making Gwalior businessman a super dealer,

Gwalior: सुपर डीलर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की ठगी, हरियाणा की कंपनी से किया था एग्रीमेंट

Fri, 26 Aug 2022 08:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 08:27 AM IST
सार

संदीप ने नौ हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर एक वेयरहाउस लिया और सामान आने का इंतजार करने लगे, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी सामान नहीं आया। डायरेक्टर पर दबाव बनाने पर वे उसे टालते रहे। जिसके बाद संदीप ने पुलिस में शिकायत की है।

विज्ञापन
Cheating of Rs 10 lakh on the pretext of making Gwalior businessman a super dealer,
थाटीपुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हरियाणा की कंपनी में काम करने वाले दो डायरेक्टरों ने मिलकर कारोबारी को सुपर डीलर बनाने का डांसा दिया और उससे 10 लाख रुपये हड़प लिए। व्यापारी एग्रीमेंट करने के बाद चार महीने तक एक वेयरहाउस किराए पर लेकर सामान आने का इंतजार करता रहा। जब भी वह डायरेक्टर से बात करता तो दोनों आज कल की कहकर बात को टाल देते थे, जब देखते-देखते चार महीने बीत गए तो कारोबारी ने इसकी शिकायत थाटीपुर पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर नगर का है। यहां रहने वाले संदीप मिठास पुत्र सुशील मिठास थाटीपुर में एसएसके इंटरप्राइजेज का संचालन करते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने GGJ सोल्यूसन्स प्राइवेट लिमिटेड नामक गुरुग्राम हरियाणा स्थित एक कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में सुपर डीलर बनने से जुड़ी जानकारी दी गई थी। संदीप मिठास ने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल किया। संदीप की बात फोन पर कंपनी के डायरेक्टर संजय सिन्हा व योगराज शर्मा से हुई। दोनों ने उन्हें सुपर डीलर बनने के लिए सिक्योरिटी राशि जमा 20 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा, जिस पर संदीप ने सारी राशि एक साथ जमा करने पर असमर्थता व्यक्त की। लेकिन बाद में दो किश्तों में राशि जमा करने की बात पर दस लाख सौ रुपये में कंपनी से एग्रीमेंट हुआ। कंपनी से एग्रीमेंट होने के बाद संदीप ने नौ हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर एक वेयरहाउस लिया और सामान आने का इंतजार करने लगे, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी सामान नहीं आया। डायरेक्टर पर दबाव बनाने पर वे उसे टालते रहे। जिसके बाद संदीप ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed