फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Brother-in-law raped 23-year-old woman after finding her alone at home

Gwalior News: घर पर अकेला पाकर 23 साल की भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म, सास को बताया तो घर से निकाला

Sat, 16 Aug 2025 06:03 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 16 Aug 2025 06:03 PM IST
सार

महिला अपनी सास और देवर के साथ ग्वालियर में रह रही थी। महिला धमकी और बदनामी से डरकर खामोश रही तो उसके देवर की हरकतें बढ़ गईं। यह बात सास को बताई, तो उसने महिला को झूठा कहकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Gwalior News: Brother-in-law raped 23-year-old woman after finding her alone at home
देवर पर दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में 23 वर्षीय महिला ने अपने सगे देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब भी वह घर पर अकेली होती थी, आरोपी उसके साथ जबरन संबंध बनाता था।उसने किसी को बताने पर बच्चों को मारने की धमकी दी थी। पति के अहमदाबाद से लौटने पर महिला शुक्रवार रात को गोला का मंदिर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि अहमदाबाद में काम करने के कारण उसका पति हमेशा बाहर रहता है। इसका फायदा उठाकर देवर ने उससे दुष्कर्म किया और बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा। महिला खामोश रही, तो देवर की हिम्मत बढ़ गई और वह जब भी अकेली होती देवर संबंध बनाता। यह बात सास को बताई, तो उसने महिला को झूठा कहकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्षों का एलान, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि देवर कमरे में आ गया और दुष्कर्म किया और फिर से बच्चों को मारने की धमकी दी। महिला की शादी साल 2022 में हुई और उसके दो बच्चे हैं। पति अहमदाबाद में नौकरी करता है और बीच-बीच में आता रहता है। महिला अपनी सास और देवर के साथ ग्वालियर में रह रही थी। महिला धमकी और बदनामी से डरकर खामोश रही तो उसके देवर की हरकतें बढ़ गईं। पिछले तीन महीने से बार-बार आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने सास को सब कुछ बता दिया। सास ने उससे कहा कि वह उसके लड़के पर झूठे आरोप लगा रही है। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया। सास द्वारा घर से निकाले जाने के बाद महिला दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई और पति के घर लौटने तक वहीं रही।

अब पति के लौटने पर महिला ने हिम्मत जुटाई और गोला का मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed