{"_id":"6392f0c1daa2e51a9f0c1ce0","slug":"bjp-state-president-vd-sharma-big-statement-said-after-gujarat-time-has-come-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"VD Sharma: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- गुजरात के बाद एमपी में समय आ गया है, 2023 की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VD Sharma: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- गुजरात के बाद एमपी में समय आ गया है, 2023 की तैयारियां शुरू
Fri, 09 Dec 2022 01:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 01:54 PM IST
सार
वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन ने आगामी चुनाव 2023 और 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसका समय आ गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब मध्यप्रदेश में बीजेपी ने मिशन 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन ने आगामी चुनाव 2023 और 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसका समय आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा गुजरात के अंदर जो आंधी आई है वह ककराना से घुसेगी और मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल से लेकर बैतूल अलीराजपुर तक जाकर पूरे मध्यप्रदेश में कोने-कोने तक पहुंचेगी और 2023 में मध्यप्रदेश में भी इतिहास बनेगा।
इसके साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि मिशन 2023 के लिए मध्यप्रदेश में बीजेपी एकजुट होकर तैयारी कर रही है और सबसे खास बात यह है कि इसकी शुरुआत ग्वालियर चंबल अंचल से की जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को ग्वालियर के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां ग्वालियर चंबल संभाग के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं।