फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Bageshwar Dham Dhirendra shashtri said- Funding is being done from abroad to eliminate Hindus

Bageshwar Dham: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं को खत्म करने विदेशों से हो रही है फंडिंग

Fri, 18 Nov 2022 05:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 05:28 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए विदेशों से फंडिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra shashtri said- Funding is being done from abroad to eliminate Hindus
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिण्ड के दंदरौआ धाम में कथा कर रहे बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकार वार्ता में लव जिहाद और जातिवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लव जिहाद और जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए विदेशों से फंडिंग किये जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत के सनातन धर्म को छिन्न-भिन्न एवं खंड-खंड करने के लिए अरब देशों से फंडिंग की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन



भारत में जहां लव जिहाद के एक के बाद एक कई मामले सामने सामने आ रहे हैं और इस पर जमकर आरोप प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है। इसी बीच बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत की सनातन सभ्यता को नष्ट करने और भारत को खंड-खंड करने के लिए यह एक षड़यंत्र है। इसके लिए विदेशों से इसकी फंडिंग होती है। उनकी शह पर ही भारत देश में ये षड़यंत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो हिन्दू जातिवाद के नाम पर आपस में लड़वाने का कार्य कर रहे हैं उन्हें भी अरब देशों से फंडिंग की जा रही है। जातियां तो पहले भी थीं, लेकिन जातिवाद नहीं था। जो काम अंग्रेजों ने किया था फूट डालो और शासन करो वही प्रयास अब अन्य धर्म के लोगों द्वारा भारत को तोड़ने के लिए किया जा रहा है कि इन्हें आपस में ही लड़वा दो। ताकि भारत को विभाजित कर सकें। इसे रोकना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सनातन धर्म के विस्तार पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सनातन को फैलाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने कहा कि सरकार चाहे सड़क, बिजली और मकान नहीं दे लेकिन भारत के लोगों को अच्छी और व्यवस्थित शिक्षा दे दे, तो शिक्षित लोग ये सब चीजें खुद ही करवा लेंगे। वहीं बॉलीवुड स्टार्स को उन्होंने नट-भाट कहते हुए कहा कि वह हमेशा से रहे हैं आगे चलकर वह भी सनातनी ही हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा हम सनातनी हैं। हमारे सनातन धर्म पर कुठाराघात करोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। हम हनुमान भक्त हैं। समाज के भले के लिए कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed