फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Atal ji Gwalior Memories: Atal ji's temple in Satyanarayan ki Tekri

Atal ji Gwalior Memories: सत्यनारायण की टेकरी में अटल जी का मंदिर, रोज भजन-आरती के साथ होती है पूजा-अर्चना

Wed, 25 Dec 2024 11:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Dec 2024 11:37 AM IST
सार

Atal ji Gwalior Memories: ग्वालियर की सत्यनारायण की टेकरी पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का मंदिर स्थापित है। यहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर में उनकी कविताओं का गायन किया जाता है।

विज्ञापन
Atal ji Gwalior Memories: Atal ji's temple in Satyanarayan ki Tekri
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपनी अंतिम यात्रा पर चल दिए, लेकिन उनकी यादें और विचार आज भी ग्वालियर के लोगों को प्रभावित करती है। यही वो शहर है, जहां पर अटल जी पैदा हुए और आज भगवान के रुप में पूजे जाते है। बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका मंदिर बना हुआ है। मंदिर में प्रतिदिन भजन-आरती के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन

अटल जी का जन्म ग्वालियर में हुआ था। उनके माता-पिता यहां शिंदे की छावनी इलाके में रहते थे। पिता शिक्षक थे। ग्वालियर के चप्पे-चप्पे से अटलजी की यादें जुड़ी हुई हैं। अधिवक्ता विजय सिंह चौहान की मानें तो ग्वालियर में सत्यनारायण की टेकरी पर हिंदी माता मंदिर बनाया है।

विज्ञापन

1995 में अटल बिहारी वाजपेयी के मंदिर का निर्माण भी कराया गया। प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से लोग किस कदर प्यार करते हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनके विचारों से प्रभावित होकर लोगों ने ग्वालियर में उनका मंदिर ही बनवा दिया। मंदिर में प्रतिदिन भजन-आरती के साथ पूजा भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अटल जी की मृत्यु के बाद उनके चाहने वालों ने ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर उनका मंदिर बनवाया है, जहां रोज सुबह शाम उनकी आरती उतारी जाती है। चाहने वाले लोगों का कहना है कि अटल जी का व्यक्तित्व और उनके विचार के मन में बसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed