{"_id":"64bfdfa2cb99ed6af201b44f","slug":"anju-nasrulla-love-story-big-statement-of-anju-father-says-girl-who-left-house-died-for-us-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anju Nasrulla Love Story: अंजू के पिता का बड़ा बयान, कहा- जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anju Nasrulla Love Story: अंजू के पिता का बड़ा बयान, कहा- जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई
Tue, 25 Jul 2023 08:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:40 PM IST
सार
अपने फेसबुक फ्रेंड के लिए पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू के पिता ने अब बड़ी बात कही है। अंजू इस समय पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में है। अंजू के पिता ने कहा, जो लड़की घर से चली गई है, वह हमारे लिए मर गई है।
विज्ञापन
अंजू के पिता का बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने नसरुल्लाह के साथ शादी कर ली है। अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया और नया इस्लामी नाम फातिमा रख लिया। मंगलवार (25 जुलाई) को दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है। इसको लेकर उसके पिता का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस का कहना है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है, मुझे क्या पता। जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई। अंजू के मां से अंजू की बातचीत होती रहती है, मुझसे ज्यादा बातचीत नहीं होती है।
विज्ञापन
जब गया प्रसाद से अंजू के धर्म परिवर्तन के बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि बीच में यह धर्म की बात कहां से आ गई। मैं कोई ज्योतिष नहीं हूं, जो उसके दिमाग को समझूंगा। उसके दिमाग में क्या चल रहा है। इसकी जानकारी मुझे कैसे पता लगेगी। उन्होंने कहा है कि हमारी तरफ से कोई दवाब नहीं है। मेरी तरफ से न ही घर वापस आने का दबाव है और न ही उससे बात करने का दबाव है।
