{"_id":"67111eb9cd247cbdb5030541","slug":"after-killing-his-friend-he-lay-down-on-the-railway-track-to-commit-suicide-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: दोस्त की हत्या कर खुद आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर लेटा, ट्रेन लेट होने पर बदला इरादा; फिर किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: दोस्त की हत्या कर खुद आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर लेटा, ट्रेन लेट होने पर बदला इरादा; फिर किया सरेंडर
Thu, 17 Oct 2024 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 17 Oct 2024 07:57 PM IST
सार
Gwalior: ग्वालियर में एक थप्पड़ ने सालों की दोस्ती को खत्म कर दिया। मामला जिले के आंतरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक से सालों पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। थप्पड़ मारने से नाराज दोस्त ने दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में दोस्त ने दोस्त पर चोरी का आरोप लगाते हुए थप्पड़ क्या मार दिया तो दोस्त ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना आंतरी थाना क्षेत्र के आंतरी तिवारी मोहल्ले की है। दोस्त की हत्या के बाद आरोपी रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने पहुंचा, जब मन बदल गया तो पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल पर पहुंची, जहां से मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल ग्वालियर के देहात आंतरी थाना क्षेत्र के वार्ड 7 तिवारी मोहल्ले में रहने वाले 35 साल के राजेश माहौर मजदूरी का काम करता था। उसके ठीक सामने पड़ोस में रहने वाला राजू माहौर से उसकी दोस्ती थी। श्याम राजू राजेश के घर पहुंचा, जहां उसने शराब पीने की बात बोलकर अपने साथ पास में बनी एक झोपड़ी के अंदर ले गया।
विज्ञापन
जहां दोनों ने जमकर शराब पी। शराब पीने के दौरान राजेश ने अपना बिजली का स्टाडर राजू द्वारा चोरी करने का आरोप लगाकर झगड़ा करने लगा और इस दौरान राजेश ने राजू में थप्पड़ मार दिया। बस फिर क्या था राजू आक्रोश में आ गया और उसने राजेश की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद राजू को अफसोस हुआ और वहां रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचा। ट्रेन लेट होने पर उसकी मन बदल गया फिर वहां थाने पहुंचा और पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
उसके मुंह से हत्या की बात को सुन पुलिस के कान खड़े हो गए और तत्काल उसे गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर उसे लेकर पहुंची। उसके निशानदेही पर मृतक राजेश का शव पुलिस ने बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
