{"_id":"63f4be6c7b5afca44503f898","slug":"accident-school-bus-full-of-35-children-overturned-in-gwalior-two-children-and-woman-injured-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ग्वालियर में 35 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, दो बच्चे और महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: ग्वालियर में 35 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, दो बच्चे और महिला घायल
Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में 35 बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। हादसे में दो बच्चे और एक महिला घायल हुए हैं। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ
विज्ञापन
स्कूल बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर शहर में मांढरे की माता पहाड़ी पर स्कूल के बच्चों से भरी बस पलट गई। बस पलटने से बस में मौजूद 35 बच्चों की जान पर बन आई। इस हादसे में दो बच्चे और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि पर्ल्स वैली स्कूल की बस स्कूल से बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। मांढर की माता पहाड़ी से नीचे उतरते समय बस का संतुलन बिगड़ने के चलते ये हादसा हुआ है। हालांकि, गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर के मांढरे की माता इलाके में स्कूल के बच्चों को लेकर लौट रही बस संतुलन बिगाड़ने के कारण पलट गई। मांढरे की माता के किनारे पर मिट्टी का ढेर और सामने से आ रहे टैंकर को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए और नर्सिंग की परीक्षा देने लिए जा रही एक राहगीर महिला बस की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
विज्ञापन
आगरा से ग्वालियर नर्सिंग की परीक्षा देने आई महिला नेहा शर्मा के दोनों पैर बस के नीचे आ गए, मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद महिला को तत्काल निजी अस्पताल और बाद में हालत बिगड़ने पर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
