फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Man sexually exploited woman after promising marriage; FIR filed, accused on the run

Gwalior News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी फरार

Sat, 04 Oct 2025 05:53 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 05:53 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में एक महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। ज्वेलरी की दुकान चलाने वाली महिला का आरोप है कि उसके दोस्त ने शादी का वादा करके उसका देहशोषण किया गया।

विज्ञापन
Gwalior News: Man sexually exploited woman after promising marriage; FIR filed, accused on the run
पुलिस थाना ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में एक ज्वेलरी शॉप संचालक महिला से उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। अब जब आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और गाली-गलौज भी की, तो महिला शुक्रवार रात थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


किला गेट थाने पहुंची 32 वर्षीय महिला ने हीरा मार्केट, सराफा बाड़ा निवासी मुकेश जैन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर आया और दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने गालियां दीं और साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद भी महिला शादी के लिए प्रयास करती रही, पर जब आरोपी ने तवज्जो नहीं दी तो थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shahdol News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, तीन महिलाएं घायल, आज बाजार बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह सोना-चांदी की दुकान चलाती है। उधार लेन-देन के दौरान उसकी पहचान मुकेश से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद उसने शादी का वादा किया।  इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने अब तक महिला के साथ कई बार संबंध बनाए। महिला का कहना है कि उसने कई बार शादी के प्रयास किए लेकिन आरोपी हर बार मुकर गया। आखिरकार परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। ग्वालियर थाना पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed