फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: 19-year-old girl who went to feed the fodder was raped

Gwalior News: चारा डालने गई 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी मुंह दबाकर कमरे में ले गया और की हैवानियत

Wed, 12 Mar 2025 10:33 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 10:33 PM IST
सार

ग्वालियर के तिघरा गांव में 19 वर्षीय युवती से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बचाने आई दादी को आरोपी ने धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर पत्थर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior News: 19-year-old girl who went to feed the fodder was raped
ग्वालियर दुष्कर्म

विस्तार

ग्वालियर जिले के तिघरा गांव में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और उसकी दादी पर हमले का मामला सामने आया है। आरोपी, जो पीड़िता का पड़ोसी है, ने उसे जबरन एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवती की दादी बचाने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर पत्थर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता ने जेल में लगाई फांसी, चार दिन पहले कोर्ट ने दी थी सजा
विज्ञापन


कमरे में खींचकर किया दुष्कर्म
तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता अपने घर के पास मवेशियों को चारा डालने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी रोहित रजक दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और जबरन युवती का मुंह दबाकर उसे कमरे में खींच ले गया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के दौरान जैसे ही आरोपी की पकड़ ढीली हुई, पीड़िता ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर पास में काम कर रही दादी तुरंत मौके पर पहुंचीं। लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर पड़ीं और सिर पत्थर से टकराने के कारण घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने की पुलिस से शिकायत
घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को सूचना दी और घायल दादी के साथ तिघरा थाना पहुंची। पुलिस ने तुरंत पीड़िता और उसकी दादी का मेडिकल परीक्षण कराया और युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित रजक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था। अब पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। ग्रामीणों और पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर न्याय दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed