फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kotwali police arrest youth with illegal weapons

Chhindwara News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Wed, 12 Mar 2025 04:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 04:50 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने सोनपुर मल्टी क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ संजय रघुवंशी को गिरफ्तार किया। उसके पास से देशी पिस्टल, मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार मिलेगा। 

विज्ञापन
Kotwali police arrest youth with illegal weapons
पुलिस की जानकारी

विस्तार

आगामी धार्मिक त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोनपुर मल्टी क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhindwara News: प्रेमी ने दूसरी जगह कर ली शादी तो युवती ने दी जान, मौत से पहले वीडियो बनाकर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सोनपुर मल्टी क्षेत्र में कमर में देशी पिस्टल लिए घूम रहा है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर संजय रघुवंशी पिता सबल सिंह रघुवंशी (उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बतरी, थाना चांद, जिला छिंदवाड़ा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक स्टील की देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 134/2025, धारा 25(1)(1-क) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhindwara News: दो सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर मामूली बात पर की युवक की हत्या, बचाने वालों पर भी हमला

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी, सउनि अमित कुमार यादव, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रविंद्र ठाकुर, आरक्षक विकास बैस एवं आरक्षक शैलेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही। उनकी इस सराहनीय कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

पुलिस की जानकारी

पुलिस की जानकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed