फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A 16-year-old girl was raped under the pretext of visiting a temple

Gwalior News: 16 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, मंदिर घुमाने के नाम पर ले गया था जंगल

Wed, 24 Sep 2025 08:01 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 24 Sep 2025 08:01 PM IST
सार

16 साल की किशोरी होस्टल में रहकर पढाई करती है। पिछले दो साल से आरोपी को जानती थी। रिश्तेदार होने के कारण उसका घर आना जाना रहता था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
A 16-year-old girl was raped under the pretext of visiting a temple
नाबालिग से दुष्कर्म

विस्तार

भितरवार के चीनौर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। वह नाबालिग को मंदिर घुमाने के बहाने ले गया था। मंदिर की बजाय आरोपी किशोरी को जंगल में ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। जब किशोरी ने उससे मिलना बंद कर दिया, तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


दरअसल चीनौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की किशोरी होस्टल में रहकर पढाई करती है। पिछले दो साल से आरोपी को जानती थी। रिश्तेदार होने के कारण उसका घर आना जाना रहता था। एक दिन आरोपी ने उससे बोला कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करेगा। जब वह बहन के यहां पहुंची तो वहां आरोपी भी आया हुआ था। रात होने पर आरोपी ने उसे किसी बहाने से बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद वह अपने गांव आई हुई थी, तब आरोपी उसके घर बाइक से आया और मंदिर घुमाने के बहाने ले गया, लेकिन मंदिर ना ले जाते हुए एक जंगल में ले जाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मिलने से मना कर दिया तो उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि उसके सारे फोटो वायरल कर देगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। परिवार ने चीनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने जीजा के घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ग्राम चक किशनपुर पहुंची और 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद वारदात में उपयोग मोटरसाइकिल को लेकर पूछताछ करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शैलेन्द्र गुर्जर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सीएसपी ग्वालियर रॉबिन जैन का कहना है कि 16 साल की किशोरी के साथ उसके दूर के रिश्ते में लगने वाले भाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed