Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Three Minor Girls, Including Two Sisters, Drown During Kartik Bath in Kunwari River

मुरैना: मातम में बदलीं खुशियां, कार्तिक स्नान के लिए गई 3 नाबालिग नदी में डूबीं, मृतकों में दो सगी बहनें

Thu, 05 Nov 2026 10:09 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 10:09 PM IST
सार

कार्तिक स्नान के दौरान कुंवारी नदी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें शामिल हैं। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Morena: Three Minor Girls, Including Two Sisters, Drown During Kartik Bath in Kunwari River
तीन बच्चियों की हुई दर्दनाक मौत

विस्तार

जिले के कैलारस क्षेत्र में गुरुवार एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। कार्तिक स्नान के लिए कुंवारी नदी पहुंची तीन नाबालिग बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। एक साथ तीन मासूम बच्चियों की मौत से पूरा हरलाल गांव शोक में डूब गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह हरलाल गांव की तीन बच्चियां कार्तिक स्नान के लिए कुंवारी नदी पहुंची थीं। तीनों नदी में नहाने लगीं। इसी दौरान वे नदी के गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। जब तक आसपास मौजूद लोगों को घटना का पता चला, तब तक तीनों बच्चियां पानी में समा चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी कैलारस थाना पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चियों की तलाश शुरू कराई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद नदी में सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर में तैयार हुआ सेना का सुरक्षा कवच: नया स्वदेशी आर्म्ड वाहन तैयार, लेह-लद्दाख में सफल परीक्षण


एसपी धर्मराज मीना के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान प्राची पुत्री भारत यादव (12), चंदा पुत्री भरत यादव (10) और निशि पुत्री भरत यादव (12) के रूप में हुई है। प्राची और चंदा आपस में सगी बहनें थीं। तीनों बच्चियों के शव कैलारस अस्पताल लाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।

कार्तिक स्नान के धार्मिक अवसर पर नदी पहुंची तीन मासूम बच्चियों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिन घरों में सुबह तक त्योहार और स्नान की तैयारियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर आंख नम है। इस हादसे ने एक बार फिर नदी और जलाशयों में स्नान के दौरान गहरे पानी से होने वाले खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed