फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Youth's request to SP - Please save my wife, some people are forcing her to make relations with others, making obscene videos

ग्वालियर: एसपी से युवक की गुहार- साहब मेरी पत्नी को बचा लो, कुछ लोग उससे देह व्यापार करवा रहे हैं, पोर्न वीडियो बनवा रहे हैं 

Tue, 14 Dec 2021 05:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Dec 2021 05:52 PM IST
सार

ग्वालियर में एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एक युवक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसकी पत्नी से देह व्यापार करवा रहे हैं। उससे पोर्न वीडियो बनवाए जा रहे हैं। वह पुलिस में कई शिकायतें कर चुका है, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 
 

विज्ञापन
Gwalior: Youth's request to SP - Please save my wife, some people are forcing her to make relations with others, making obscene videos
सांकेतिक फोटो - फोटो : Shutterstock

विस्तार

ग्वालियर के माधवगंज इलाके में रहने वाले एक युवक ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आवेदन लेकर पहुंचे युवक ने कहा कि उसकी पत्नी से कुछ लोग जबरदस्ती देह व्यापार करवा रहे हैं। उसके पोर्न वीडियो बनवाए जा रहे हैं। वह पहले भी सीएसपी, आईजी स्तर के अधिकारियों को शिकायत कर चुका है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


युवक ने अपना नाम रज्जन बताया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी जिन लोगों के यहां काम करती थी, वहां कुछ लोगों ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। उसकी बहन की सीआरपीएफ में नौकरी लगनी थी। उसके लिए पैसे की जरूरत थी, जिसके लिए उसने उन लोगों से पैसे लिए थे। मार्च 2022 तक के लिए उन लोगों ने उसकी पत्नी को खरीद लिया है। मार्च 2019 से यह सब चल रहा है। इस बीच, उसने माधवगंज और कंपू थाने के साथ-साथ साइबर पुलिस में भी इस मामले की शिकायत की। कहीं पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। 
विज्ञापन


तीन लोगों पर लगाए आरोप
युवक का आरोप है कि माधवगंज और कंपू इलाके में रंधावा कौरव, वीरेंद्र गुप्ता और नर्मदा नाम के लोग सेक्स रैकेट संचालित कर रहे हैं। इन लोगों ने उसकी पत्नी को भी इस काम में लगा दिया है। ये लोग सेक्स रैकेट चलाने के साथ-साथ पोर्न मूवी भी बनाते हैं। पुलिस को शिकायत की, पर वह भी इस गोरखधंधे में शामिल है। इस वजह से इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से अलग रहता है युवक
युवक ने कहा कि पत्नी के बारे में ससुराल वालों को बताया तो वे भी चुप रहे। वह पिछले कुछ समय से अनुपपूर में रहती है। पुलिस कार्रवाई करें और उसे देह व्यापार करने वालों के चंगुल से छुड़वाए। वह अपनी पत्नी को स्वीकार करने और साथ रखने को भी तैयार है।  


पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया ने कहा कि युवक ने इससे पहले भी पुलिस को शिकायत की थी। शिकायत में दिए तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी। शिकायत सही मिलेगी तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed