फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: With the support of the MLA, he was defeated in short stature, after social media post, job offers were flooded

ग्वालियर: विधायक का साथ मिला तो छोटे कद में दी मात, MLA के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लगी जॉब ऑफर्स की झड़ी

Wed, 13 Apr 2022 06:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 06:37 PM IST
सार

ग्वालियर में एक युवक को उसके छोटे कद के चलते नौकरी नहीं मिल रही थी। लेकिन कांग्रेस विधायक की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने युवक के लिए नौकरी की रहा आसान कर दी।

विज्ञापन
Gwalior: With the support of the MLA, he was defeated in short stature, after social media post, job offers were flooded
कांग्रेस विधायक के साथ अंकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एमबीए पास युवक को अपने छोटे कद के चलते नौकरी नहीं मिल रही थी। लेकिन कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अंकेश के लिए जॉब ऑफर्स की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के लाला बाजार निवासी अंकेश की हाइट 3 फुट 7 इंच है। कम हाइट होने की वजह से वे 28 साल की उम्र में भी 14-15 साल के लगते हैं। जिसके चलते एमबीए की डिग्री होने के बावजूद भी उन्हें कहीं  नौकरी नहीं मिल रही थी। एक दिन वे किसी काम से ग्वालियर दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक के पास पहुंचे, बातों-बातों में अंकेश ने विधायक को अपने एमबीए होने और बेरोजगार होने की जानकारी दी, जिसके बाद कांग्रेस विधायक ने अंकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया, जो की काफी वायरल हुआ। इस वीडियो के बाद अंकेश को 30 से 40 जगहों से नौकरी के ऑफर मिले। कांग्रेस विधायक ने अंकेश के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा कि वे एमबीए पास हैं। कोई नौकरी हो तो बताएं इस एक पोस्ट के बाद तीन साल से नौकरी की तलाश में जुटे अंकेश को चुटकियों में नौकरी मिल गई। 
विज्ञापन

 
अंकेश के घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी उन्होंने बड़ी मेहनत और जतन से पढ़ाई पूरी की। उनकी मां बीड़ी कारखाने में काम करती हैं, जबकि पिता कॉर्नर पर सिलाई की दुकान चलाते हैं। दो भाई एक बहन में अंकेश बीच के हैं।  28 साल को होने के बाद भी उनके शरीर का विकास नहीं होने के चलते वे 14 से 15 साल के बालक की तरह दिखते हैं, जबकि अंकेश ने साल 2020 में PGDM किया है। उसके बाद से अपने लिए जॉब सर्च कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनका पर्सनालिटी आड़े आ जाती थी। क्योंकि मैनेजमेंट की फील्ड में कंपनियों को गुड लुकिंग कर्मचारी चाहिए होते थे। पर अंकेश के अंदर की खूबसूरती सिर्फ ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने पहचानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के काम के लिए विधायक से मिलने पहुंचे थे अंकेश
अंकेश कांग्रेस विधायक से अपनी मां के आधार कार्ड में उम्र का करेक्शन कराने गए थे, लेकिन उनकी मां के जन्म का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। इसमें उन्हें किसी ने क्षेत्रीय विधायक से लिखवाने के लिए कहा। जब वह विधायक पाठक के पास पहुंचे तो उन्होंने अंकेश से बात की तो पता लगा कि वह मैनेजमेंट का कोर्स किया है। गरीबी और प्रतिकूल हालात में भी उसने पढ़ाई जारी रखी। इस पर विधायक ने तत्काल उसका अपने साथ फोटो लिया और अपने फेसबुक वॉल पर अपडेट किया। इनके लिए कोई जॉब हो तो बताएं। इसके बाद तो अंकेश पूरे शहर में चर्चित हो गया। अंकेश के लिए जॉब के ऑफर विधायक पाठक के पास आने लगे। जब उन्होंने यह अंकेश को बताया तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।वैसे अब कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक अंकेश को एक दिन का विधायक भी बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed