{"_id":"624bdae28ce78873b02caaf7","slug":"gwalior-vegetable-man-injured-by-bullet-falling-from-sky-police-confused-where-fire-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: आसमान से गिरी गोली से सब्जी वाला घायल, पुलिस उलझी कि कहां से हुआ फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: आसमान से गिरी गोली से सब्जी वाला घायल, पुलिस उलझी कि कहां से हुआ फायर
Tue, 05 Apr 2022 11:30 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:30 AM IST
सार
ग्वालियर पुलिस के सामने अलग केस आया है। एक व्यक्ति को गोली लगी है पर गोली कहां से आई ये सवाल पुलिस को उलझा रहा है।इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जाने की बात कही जा रही है। गोली लगने वाले का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
ग्वालियर के जेल रोड पर एक सब्जी वाले को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली कहां से आई, फिलहाल तो ये पता लगाया जा रहा है। घायर सब्जी वाले को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दावा किया जा रहा है कि कहीं हर्ष फायर किया गया होगा, जिसकी गोली नीचे आते समय सब्जी वाले को लग गई होगी।
जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना पुलिस ने तड़के गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया गया कि घोसीपुरा शिवनगर निवासी पातीराम माहौर सोमवार की रात को ठेला लेकर घर लौट रहे थे। जब वे जेल रोड पहुंचे तो अचानक उन्हें कंधे में कुछ लगा और असहनीय दर्द होने लगा। देखा तो कंधे से खून निकल रहा था। पातीराम राम माहौर ने घरवालों को सूचना दी, घरवाले उन्हें जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि कंधे में गोली लगी है। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि कंधे पर ऊपर की तरफ गोली लगी है। इसलिए आशंका है कि ऊपर से टपकी गोली लगी है। घायल का कहना है कि उसने किसी को गोली चलाते नहीं देखा है। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है। गोली कहां से चली है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद लेगी।