फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Vegetable man injured by bullet falling from sky, police confused where fire happened

ग्वालियर: आसमान से गिरी गोली से सब्जी वाला घायल, पुलिस उलझी कि कहां से हुआ फायर

Tue, 05 Apr 2022 11:30 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 11:30 AM IST
सार

ग्वालियर पुलिस के सामने अलग केस आया है। एक व्यक्ति को गोली लगी है पर गोली कहां से आई ये सवाल पुलिस को उलझा रहा है।इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जाने की बात कही जा रही है। गोली लगने वाले का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Gwalior: Vegetable man injured by bullet falling from sky, police confused where fire happened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

ग्वालियर के जेल रोड पर एक सब्जी वाले को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली कहां से आई, फिलहाल तो ये पता लगाया जा रहा है। घायर सब्जी वाले को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दावा किया जा रहा है कि कहीं हर्ष फायर किया गया होगा, जिसकी गोली नीचे आते समय सब्जी वाले को लग गई होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना पुलिस ने तड़के गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया गया कि घोसीपुरा शिवनगर निवासी पातीराम माहौर सोमवार की रात को ठेला लेकर घर लौट रहे थे। जब वे जेल रोड पहुंचे तो अचानक उन्हें कंधे में कुछ लगा और असहनीय दर्द होने लगा। देखा तो कंधे से खून निकल रहा था। पातीराम राम माहौर ने घरवालों को सूचना दी, घरवाले उन्हें जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि कंधे में गोली लगी है। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन


बहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि कंधे पर ऊपर की तरफ गोली लगी है। इसलिए आशंका है कि ऊपर से टपकी गोली लगी है। घायल का कहना है कि उसने किसी को गोली चलाते नहीं देखा है। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है। गोली कहां से चली है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed