{"_id":"626fc6f6196be77ea11efad3","slug":"gwalior-tourism-minister-targeted-kamal-nath-on-restoration-of-old-pension-and-loan-waiver-said-he-never-does-what-he-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: पुरानी पेंशन और कर्ज माफी बहाली पर पर्यटन मंत्री ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- वे जो कहते हैं कभी नहीं करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: पुरानी पेंशन और कर्ज माफी बहाली पर पर्यटन मंत्री ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- वे जो कहते हैं कभी नहीं करते
Mon, 02 May 2022 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 05:26 PM IST
सार
पुरानी पेंशन और कर्ज माफी बहाल करने पर मध्य प्रदेश में सियासत जारी है। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है वे जो कहते हैं कभी नहीं करते। उन्होंने कहा था बेरोजगारों को 4 हजार रुपये भत्ता देंगे, 4 रुपया नहीं दिया।
विज्ञापन
मंत्री उषा ठाकुर सोमवार को श्रीराम कथा साहित्य एवं समरसता के बहुपक्ष विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुचीं हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन और कर्ज माफी बहाल करने पर सियासत जारी है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयान पर पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने पलटवार किया है। कहा है कि उनको जो कहना है वह कहते रहें।
संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म विभाग मंत्री उषा ठाकुर सोमवार को श्रीराम कथा साहित्य एवं समरसता के बहुपक्ष विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुचीं हैं। जहां पत्रकारों के सवालों के जबाब में ये बातें कहीं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा प्रदेश जानता है वे जो कहते हैं कभी नहीं करते। उन्होंने कहा था बेरोजगारों को 4 हजार रुपये भत्ता देंगे, 4 रुपया नहीं दिया। कहने लगे हम तो तुमको गाय चराने की, बैंड बजाने की ट्रेंनिग दे देंगे। उन्होंने कहा कि वे बेतरतीब बातें कहते हैं और मुझे लगता है मध्य प्रदेश का युवा, मध्य प्रदेश का मतदाता बहुत जागरूक है। वह सत्य और असत्य को भलीभांति जानता है।
कांग्रेस के बीजेपी पर अगला चुनाव हिन्दुत्व की ओर ले जाने के आरोप पर मंत्री उषा ठाकुर बोलीं कि उनके प्रश्न उठाने से कोई बात नहीं बनती। उनको जो कहना है वे कहते रहें। हम लोग तो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुजारी हैं। आने वाली पीढ़ी में हमारे गौरवशाली इतिहास को पावन परम्पराओं को, सत्य सनातन वैदिक पद्धति को हर व्यक्ति तक पहुचाना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यशाला की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी रामचरित मानस की व्यवस्था व प्रबंधन को समझे यही प्रयास हैं।