फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: The accused who killed the woman living in the live-in arrested, the body was found 12 days ago

ग्वालियर: लिव-इन में रहने वाली महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 दिन पहले मिली थी निर्वस्त्र लाश

Thu, 10 Mar 2022 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 11:10 AM IST
सार

ग्वालियर में करीब 12 दिन पहले लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

विज्ञापन
Gwalior: The accused who killed the woman living in the live-in arrested, the body was found 12 days ago
ग्वालियर में लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में 12 दिन पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला सीता थापा की हत्या के आरोपी उसके पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी शेरू थापा ने बताया कि दो साल पहले कोरोना के चलते वह बेरोजगार हो गया था। उसकी पार्टनर सीता थापा की कमाई से घर चल रहा था। मेरी नौकरी जाने के बाद उसका व्यवहार मेरे प्रति बदल गया था। आए दिन वह पैसों की धौंस जमाकर मुझे नीचा दिखाया करती थी। मैं शराब पीकर आता था तो मुझे दुत्कारा करती थी। वारदात वाले दिन भी मैंने शराब पी थी, जब मैं घर आया तो सीता ने मुझे जलील किया, मैं गुस्से में था मेरा माथा ठनका मैंने गुस्से में उसका गला काट दिया। आरोपी ने पीएचई कॉलोनी के फ्लैट नंबर-10 में घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि 27 फरवरी की रात हजीरा की पीएचई कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में महिला का शव पड़ा मिला था। मृतका की पहचान सीता थापा के रूप में की गई थी। छानबीन में पता चला कि महिला  शैफ शेरू थापा के साथ लिव इन में रिलेशन में बीते कई सालों से साथ रह रही थी। महिला इंदौर की रहने वाली थी। वहीं, हत्या के बाद से महिला का पार्टनर शेरू फरार था। दो तीन दिन पहले हत्या होने से महिला का शव सड़ने लगा था। हत्या के पीछे शैफ का हाथ होने के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को उसके बस स्टैंड में छिपे होने की सूचना मिली, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शेरू थापा बताया। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद से वह उज्जैन और इंदौर फरारी काट रहा था। फिलहाल पुलिस फरारी के दौरान उसकी मदद करने वाले लोगों के बारे में जानकारी पता करने में लगी है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी आरोपी से बरामद करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने दी थी लाश की सूचना
पीएचई कालोनी स्थित राजीव गांधी आवास के फ्लैट नंबर 10 से 27 फरवरी की रात अचानक दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने जाकर देखा तो घर में महिला की लाश पड़ी थी। तत्काल लाश की सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला की लाश बिना कपड़ों के पड़ी थी। वहीं, उसके साथ रहने वाला उसका पार्टनर शेरू थापा वारदात के बाद से ही गायब था। सीता के गले में चाकू के वार थे, जिसे देखकर पुलिस ने हत्या का अंदाजा लगाया। पूछचाछ में ये बात सामने आई कि शेरू शराब पीने का आदी था। पुलिस का पहला शक उसी पर गया।  इसलिए पूरा शक उस पर ही था। 


पति पत्नी को छोड़ रह रहे थे लिव-इन में
मृतका सीता की शादी पदम थापा नाम के व्यक्ति से हुई थी। करीब 7 साल पहले सीता पति को छोड़कर शेरू के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी। वहीं, शेरू ने भी अपनी पत्नी शर्मिला को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed