Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Slapping Incident Between ASI and Biker After Traffic Stop, FIR Filed for Obstructing Official Duty

ग्वालियर: रॉन्ग साइड रोकने पर एएसआई और बाइक सवार में थप्पड़बाजी, सरकारी काम में बाधा का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 02:04 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 02:04 PM IST
सार

रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोकने पर पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। ASI ने युवक को थप्पड़ मारा तो उसने भी जवाब में थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Gwalior: Slapping Incident Between ASI and Biker After Traffic Stop, FIR Filed for Obstructing Official Duty
आपस में भिड़े पुलिस और बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस और एक बाइक सवार युवक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। स्टेशन बजरिया तिराहे पर रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों और युवक के बीच जमकर थप्पड़बाजी हुई। पहले ASI ने युवक को चांटा मारा, इसके जवाब में युवक ने भी ASI को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद एक आरक्षक ने पाइप से युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना दो दिन पुरानी है। स्टेशन बजरिया तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक बाइक सवार युवक को ASI सोनेराम ने रोक लिया। पुलिसकर्मी द्वारा रोके जाने पर युवक बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक पुलिसकर्मियों को गालियां देने लगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि तुम हमारे नौकर हो, हमारे ही पैसों से तुम्हारी नौकरी चलती है और वेतन मिलता है। युवक की इस टिप्पणी के बाद पुलिसकर्मियों और उसके बीच बहस और तेज हो गई। इसी दौरान ASI सोनेराम ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में युवक ने भी ASI को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: दीपावली के बाद इंदौर में खुली मंडियां, शुभ मुर्हूत में हुए नए सौदे


इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद आरक्षक अंकित शर्मा ने पाइप उठाकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और सड़क पर हुई इस मारपीट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलने पर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उसकी बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इस घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रॉन्ग साइड वाहन चलाना निश्चित तौर पर नियमों का उल्लंघन है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन क्या किसी विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों को मारपीट करने का अधिकार है? कानून का पालन कराने वाली पुलिस से भी कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed