{"_id":"62371a555ca45d09b62e8c70","slug":"gwalior-sister-asked-for-gifts-on-bhai-dooj-brother-stabbed-her-with-a-knife-girl-admitted-to-hospital-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: भाईदूज पर बहन ने मांगा उपहार तो भाई ने पेट में घोंप दिए चाकू, गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: भाईदूज पर बहन ने मांगा उपहार तो भाई ने पेट में घोंप दिए चाकू, गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती
Sun, 20 Mar 2022 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Mar 2022 05:43 PM IST
सार
ग्वालियर में एक भाई ने अपनी ही छोटी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू से तीन वार किए। बताया जा रहा है कि बहन ने भाईदूज पर आरोपी को टीका किया था और उपहार में कुछ रुपये मांगे थे। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भाई ने अपनी ही छोटी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक भाई ने भाईदूज पर छोटी बहन को जानलेवा हमले का उपहार दिया। उसके पेट में चाकू से तीन वार किए। बताया जा रहा है कि बहन ने भाईदूज पर आरोपी को टीका किया था और उपहार में कुछ रुपये मांगे थे। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला थाटीपुर स्थित सुरेश नगर का है। शनिवार को भाईदूज था, जिस पर 18 वर्षीय नेहा गिरीश जाटव ने भाई कौशल को खाना खिलाने के बाद टीका किया था। उपहार में उसने भाई से कुछ रुपयों की मांग की। भाई ने उस समय तो इनकार कर दिया। मम्मी-पापा किसी काम से बाहर गए थे। तभी उनकी बुआ अपने बेटे के साथ पहुंच गईं। नेहा बुआ और भाई से बात करने में मशगूल हो गई। थोड़ी देर बाद कौशल ने आवाज देकर नेहा को ऊपर वाले कमरे में बुलाया। नेहा के पहुंचते ही कौशल ने चाकू से उस पर वार कर दिए। आवाज नहीं जाए, इसलिए आरोपी ने बहन का मुंह दबा दिया। बहन के लहूलुहान होते ही भाई भाग निकला।
थोड़ी देर बाद नेहा की चीख सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे और उसे लेकर जेएएच अस्पताल लाए। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। नेहा ने पुलिस को बताया कि भाई के बुलाने पर जब वो ऊपर कमरे में पहुंची, तो वहां भाई ने उसका मुंह दबाकर पेट में तीन बार चाकू मारे। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद भाई वहां से भाग गया। थाटीपुर टीआई दीपक यादव ने बताया कि बहन के बयान के बाद आरोपी भाई पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है। आरोपी की तलाश की जा रही है।