फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior's 'Royal' thief: Used to steal bullets in 30 seconds, video of demo went viral, millions watched in a few hours

ग्वालियर का ‘रॉयल’ चोर: 30 सेकेंड में चुरा लेता था बुलेट, डेमो का वीडियो वायरल, कुछ घंटों में ही लाखों ने देखा

Mon, 14 Mar 2022 02:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 02:16 PM IST
सार

इन दिनों बाइक चोर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो ग्वालियर पुलिस ने तब बनाया, जब वो थाने में ही बाइक चोरी का तरीका बता रहा था। 30 सेकेंड में उसने बुलेट का लॉक तोड़ा, वायरिंग में छेड़छाड़ की और गाड़ी चालू कर बता दी। उसने पुलिस को ये भी बताया कि सिर्फ रॉयल एनफील्ड की बुलेट की चुराता था।
 

विज्ञापन
Gwalior's 'Royal' thief: Used to steal bullets in 30 seconds, video of demo went viral, millions watched in a few hours
पुलिस के सामने 30 सेकेंड में चुराकर बताई बुलेट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। इनमें से एक चोर सिर्फ रॉयल एनफील्ड की बुलेट चोरी करता है। जब पुलिस ने इससे कड़ी पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि वह कैसे बुलेट का लॉक तोड़ कर चोरी करते हैं। इसके बाद थाने में रखी एक पुलिसकर्मी की बुलेट पर लॉक तोड़ने का डेमो कराया तो इस शातिर चोर ने एक झटके में बुलेट का लॉक तोड़ दिया और बुलेट को स्टार्ट कर दिया। जब शातिर बदमाश का लॉक तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीडी नगर में वाहन चोर बुलेट को ठिकाने लगाने के लिए आए हैं। सीएसपी रवि भदोरिया ने टीम को मौके पर भेजा। जब दो चोर मौके पर आए तो पुलिस ने घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों चोरों का नाम श्याम गुर्जर, जिला मुरैना और दूसरा बाजना गुर्जर है। पुलिस की पूछताछ में इन चोरों ने बताया है कि वह 30 सेकंड में बुलेट बाइक चोरी करके ले जाते हैं। इसके साथ ही इन चोरों ने पुलिस को बताया है कि वह सिर्फ रॉयल इनफील्ड की बुलेट को चोरी करते हैं, क्योंकि इसकी कीमत अच्छी मिल जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 
शातिर चोर श्याम गुर्जर ने बताया कि वह 30 सेकेंड में बुलेट को चोरी कर ले जाता है, इसके बाद पुलिस इसका डेमो करवाया। उसके बाद शातिर चोर ने थाने में रखी बुलेट पर डेमो किया वह बुलेट के पास पहुंचा और हैंडल पर पैर से झटका दिया जिससे उसका लॉक टूट गया। उसके बाद शातिर चोर श्याम ने अपने दांतों से तार काटकर कनेक्ट किए और उसके बाद बुलेट को चालू कर दिया। इस चोर ने महज 28 सेकेंड में बुलेट को चालू कर दिया। इसे देखकर मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान हो गए। थाने में यह शातिर चोर के डेमो का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। उसके बाद यह वीडियो उत्तर प्रदेश के आईपीएस नवनीत शेखरा पर पहुंचा और उन्होंने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हुआ। यह कुछ घंटों में यह 4 लाख लोगों ने देख लिया।

 
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि दोनों शातिर बुलेट चोर हैं। यह किस तरीके से चोरी करते हैं और कैसे इसे से अंजाम देते हैं इसका डेमो भी थाने में करवाया। अभी इन दोनों चोरों से तीन बुलेट बरामद हुई है। चोरों ने बताया कि यह ग्वालियर-चंबल अंचल के जिलों में बुलेट को निशाना बनाते थे। पुलिस अब इन दोनों बदमाशों से उनकी गैंग के बारे में जानकारी लेने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed