फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Police constable registered a case of rape, was exploiting the divorced woman on the pretext of marriage

ग्वालियर: पुलिस आरक्षक पर रेप का मामला दर्ज, तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर कर रहा था शोषण

Sat, 30 Apr 2022 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 06:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पुलिस आरक्षक पर तलाकशुदा महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। बीते दो सालों से उसे शादी के सपने दिखाकर संबंध बना रहा था। शादी की दबाव बनाने पर महिला को पुलिस में होने का डर भी बताया। कहा कि कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
 

विज्ञापन
Gwalior: Police constable registered a case of rape, was exploiting the divorced woman on the pretext of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्वालियर में तलाकशुदा महिला ने एक पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। बीते दो सालों से उसे शादी के सपने दिखाकर संबंध बना रहा था। शादी की दबाव बनाने पर महिला को पुलिस में होने का डर भी बताया। कहा कि कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जून 2020 से 22 अप्रैल 2022 के बीच का है। महिला ने गोला का मंदिर थाने में आरोपी पुलिसवाले पर मामला दर्ज करा दिया है। 28 वर्षीय महिला उपनगर ग्वालियर के किलागेट की रहने वाली है। बताया कि जून 2020 में उसकी दोस्ती ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप तोमर से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। यही दिलासा देते हुए कई बार उसने संबंध बनाए। शहर में अलग-अलग जगह किराए का कमरा भी दिलाया। हर जगह उसने शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करती तो वह टाल जाता। धीरे-धीरे उसके इरादे पर शक होने लगा। महिला ने बताया कि मैंने जब शादी की दबाव बनाना शुरू किया तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब मैंने उसे थाने जाकर शिकायत करने का कहा तो कुलदीप पुलिस में होने का रौब दिखाकर डराने लगा। कहता कि मैं खुद पुलिस हूं, मेरे खिलाफ रिपोर्ट भी नहीं लिखा पाओगी। वह शादी नहीं करेगा। जो हुआ उसे भूल जाए। एएसपी शहर राजेश डंडौतिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महिला की आठ साल पहले एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से शादी हुई थी। शादी के बाद ही झगड़े शुरू हो गए थे। ऐसे में महिला ने चार साल पहले पति से तलाक ले लिया। इसके बाद पहले पति से हुए दो बच्चों के साथ वह गोला का मंदिर इलाके में किराए पर रहने लगी। तभी वह आरक्षक कुलदीप के संपर्क में आई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed