फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Municipal Corporation Deputy Commissioner punished, got sit-ups organized, the video is going viral

ग्वालियर: नगर निगम उपायुक्त ने युवक से लगवाई बीच सड़क उठक-बैठक, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 28 Apr 2022 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 02:06 PM IST
सार

ग्वालियर नगर निगम उपायुक्त ने सड़क किनारे खुले में पेशाब कर रहे युवक को पकड़ा और जमकर फटकार लगाई, उससे उठक-बैठक लगवा दी ताकि दोबारा वो ऐसा न करे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Gwalior: Municipal Corporation Deputy Commissioner punished, got sit-ups organized, the video is going viral
नगर निगम उपायुक्त ने सड़क किनारे खुले में पेशाब कर रहे युवक को पकड़ा और जमकर फटकार लगाई, उससे उठक-बैठक लगवा दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर नगर निगम उन लोगों पर लगातार सख्ती बरत रहा है, जो किसी न किसी प्रकार से शहर को गंदा कर रहे हैं। गुरुवार को भी एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। नगर निगम उपायुक्त ने सड़क किनारे खुले में पेशाब कर रहे युवक को पकड़ा और जमकर फटकार लगाई, उससे उठक-बैठक लगवा दी ताकि दोबारा वो ऐसा न करे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम शहर की साफ-सफाई को लेकर सजग है और लगातार उन लोगों पर कार्रवाई कर रहा है जो लोग शहर में गंदगी फैला रहे हैं। गुरुवार सुबह नगर निगम उपायुक्त अतिंद्र सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ शहर में निकली थी उसी दौरान एक युवक सड़क किनारे हिसाब कर रहा था तो नगर निगम उपायुक्त ने गाड़ी रोक कर उस युवक को फटकार लगाई और उसके बाद सबके सामने सजा के तौर पर युवक से उठक बैठक लगवाई। ग्वालियर नगर निगम के उपायुक्त द्वारा युवक से उठक-बैठक लगवाने का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर नगर निगम सफाई में नंबर वन की कोशिश में लगा हुआ है। दिन-रात सफाई की जा रही है। घरों से कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। साथ ही खुलेआम गंदगी करने पर जुर्माना सहित अन्य सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed