फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Missing 16-Year-Old Student Found Safe in Delhi, Had Gone Alone on a Trip; Police Rescue Him

ग्वालियर: तीन दिन से लापता छात्र दिल्ली में मिला, घूमने के शौक में अकेले गया था, परिजनों के चेहरे खिले

Fri, 02 Oct 2026 01:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 01:49 PM IST
सार

तीन दिन से लापता छात्र को CCTV और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि वह बिना बताए अकेले घूमने के लिए दिल्ली चला गया था।

विज्ञापन
Gwalior: Missing 16-Year-Old Student Found Safe in Delhi, Had Gone Alone on a Trip; Police Rescue Him
महाराजपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 29 सितंबर से लापता 16 वर्षीय छात्र को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। दसवीं कक्षा का यह छात्र परिजनों को बिना बताए घूमने के शौक में अकेला दिल्ली चला गया था। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर छात्र की तलाश की। तकनीकी सहायता से स्थान की सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर छात्र को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात उसे ग्वालियर वापस ले आई और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई थी अनहोनी की आशंका
महाराजपुरा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोर 29 सितंबर की सुबह करीब छह बजे घर से बिना बताए चला गया था। छात्र के परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आया युवक अचानक लापता: 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, बहन ने एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच में सामने आया सच
पुलिस टीम ने सबसे पहले छात्र के करीबी दोस्तों से पूछताछ की। दोस्तों ने बताया कि छात्र को किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह कहां गया है। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी सेल और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

तकनीकी सहायता से एक अक्तूबर को किशोर की लोकेशन दिल्ली में पाई गई। सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस की टीम तत्काल दिल्ली पहुंची और छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से घूमने के शौक में अकेले दिल्ली गया था। उसने स्पष्ट किया कि उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना या वारदात नहीं हुई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने छात्र को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed