फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: If he did not give money for alcohol, then the drug addicted son killed the father, broke the hands and feet of the mother who came to save her

ग्वालियर: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो नशेड़ी बेटे ने कर दी पिता की हत्या, बचाने पहुंची मां के हाथ-पैर तोड़े

Sun, 13 Mar 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 05:02 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के रिछारी कलां गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। जब पति को बचाने आई अपनी मां को भी नहीं छोड़ा और बेरहमी से पीट-पीटकर हाथ-पांव तोड़ दिए। 

विज्ञापन
Gwalior: If he did not give money for alcohol, then the drug addicted son killed the father, broke the hands and feet of the mother who came to save her
पिता की हत्या करने वाले नशेड़ी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के रिछारी कलां गांव में शराब के लिए एक बेटे ने कई रिश्तों का खून कर दिया। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। जब पति को बचाने आई अपनी मां को भी नहीं छोड़ा और बेरहमी से पीट-पीटकर हाथ-पांव तोड़ दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर भितरवार के करहिया इलाके में रिछारी कलां गांव निवासी 50 वर्षीय पूरन कुशवाह किसानी करते थे। तीन दिन से पूरन का बेटा नीरज कुशवाह नशे के लिए पैसों की मांग कर रहा था, जबकि पूरन नशे के लिए पैसे देने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। शुक्रवार रात नशे में धुत होकर नीरज घर आया और पिता से रुपये मांगने लगा। जब पिता ने रुपये देने से इनकार किया तो नीरज ने लाठी उठाई और पिता पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। यह देख उसकी मां विद्यादेवी कुशवाह अपने पति को बचाने के लिए पहुंची। नशे में धुत बेटे ने उसे भी नहीं छोड़ा और हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
पड़ोसियों ने बताया है कि शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और हमलावर को रोका। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया। घायल दंपती को उपचार के लिए पहुंचाया, जहां पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किसान की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पीएम हाउस भेज दिया है। इस मामले को लेकर करहिया थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूरी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed