{"_id":"6af802a86d9e7bc25e0958c4","slug":"gwalior-horse-dies-during-race-at-livestock-fair-raising-questions-over-animal-safety-measures-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: पशु मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अचानक गिरी 'तेजस्विनी' की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: पशु मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अचानक गिरी 'तेजस्विनी' की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
Sat, 14 Nov 2026 12:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:11 PM IST
सार
पशुपालन मेले की घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान घोड़ी अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद प्रतियोगिता में पशुओं की सुरक्षा और इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। मौत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ रही घोड़ी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान चैतगांव से आई तेजस्विनी नाम की घोड़ी की मौत हो गई। घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी अचानक गिर पड़ी और उसकी जान चली गई। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घोड़ी के गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुधन के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में हुई घटना ने पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल ग्वालियर के कुलैथ में विशाल पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पशुपालकों और किसानों की बड़ी भागीदारी रही। मेले में ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बैलगाड़ी दौड़ के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इसी घुड़दौड़ के दौरान चैतगांव से आई तेजस्विनी नाम की घोड़ी की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: खंडवा: बीएसएनएल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं में फंसा परिवार, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जान पर खेलकर बचाया
विज्ञापन
सामने आए वीडियो में घुड़दौड़ के दौरान तेजस्विनी अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि दौड़ के दौरान ही घोड़ी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पशुपालकों और पशु प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि घोड़ी की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार बताते हुए पशुधन के संरक्षण और बेहतर देखभाल पर जोर दिया जाता है। ऐसे में प्रतियोगिताओं के दौरान पशुओं की सुरक्षा, उनकी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। अब सवाल यह है कि तेजस्विनी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या प्रतियोगिता के दौरान पशु सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? फिलहाल चैतगांव की तेजस्विनी की मौत का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। घोड़ी की मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।