{"_id":"626cf762ce0e9c5a357bf325","slug":"gwalior-girlfriend-reached-boyfriend-s-house-after-hearing-the-news-of-engagement-burnt-herself-by-pouring-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: सगाई की खबर सुनकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, पेट्रोल डालकर खुद को जलाया, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: सगाई की खबर सुनकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, पेट्रोल डालकर खुद को जलाया, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
Sat, 30 Apr 2022 02:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:16 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। प्रेमिका प्रेमी की सगाई किसी और से होने की बात पता चलते ही उसके घर पहुंची थी और साथ में पेट्रोल की बोतल भी लाई थी। लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह प्रेमी की सगाई कहीं और होने से नाराज थी। लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुरार थाना अंतर्गत एसएलपी कॉलेज से कुछ ही दूरी पर ये घटना हुई। प्रेमिका का नाम सृष्टि चौहान निवासी पिंटू पार्क बताया जा रहा है। वह एसएलपी कॉलेज की छात्रा है। सृष्टि के पिता सत्येंद्र सिंह चौहान डबरा में शिक्षक हैं। सत्येंद्र के अनुसार आज सुबह वे सृष्टि को कॉलेज छोड़ने के बाद अपने स्कूल चले गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें खबर मिली कि सृष्टि ने अपने पुरुष मित्र के घर के बाहर खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश की है। सत्येंद्र का कहना है कि सृष्टि किसी आशीष पाठक नामक युवक से शादी करने की बात कह रही थी, जिसकी दो दिन पहले सगाई हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई और गंभीर अवस्था में झुलसने के चलते सृष्टि को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल सृष्टि के बयान नहीं ले सकी है। इसी के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल सृष्टि की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि सृष्टि 80 से 90 फीसदी झुलसना बताई जा रही है। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है युवती की हालत अभी गंभीर है। इसलिए अभी बयान नहीं लिए हैं। युवती की हालत में सुधार आते ही उसके बयान लेकर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।