{"_id":"62b490c2303ec1634f613dc1","slug":"gwalior-gang-rape-by-taking-woman-hostage-hotel-owner-and-businessman-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, होटल मालिक और कारोबारी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, होटल मालिक और कारोबारी पर आरोप
Thu, 23 Jun 2022 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:41 PM IST
सार
ग्वालियर के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने विश्वविद्यालय थाना में शिकायत दर्ज की है। शहर के चर्चित रमाया होटल के संचालक और एक क्रेशर कारोबारी को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। होटल संचालक और कारोबारी पर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों ने महिला को काम देने के बहाने फ्लैट पर बुलाया था।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने विश्वविद्यालय थाना में शिकायत दर्ज की है। शहर के चर्चित रमाया होटल के संचालक और एक क्रेशर कारोबारी को आरोपी बनाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसने अपने परिचित व्यक्ति से नौकरी दिलवाने के लिए कहा तो उसने शहर के रामाया होटल के संचालक रामनिवास शर्मा से मिलवाया था। उसके बाद आरोपी होटल संचालक ने महिला को होटल में ऑफिस दिखाने के लिए कहा और उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी रामनिवास शर्मा होटल की बजाय उसे बलवंत नगर में एक फ्लैट पर ले गया, जहां पर पहले से क्रेशर कारोबारी अमित मिश्रा मौजूद था।
दोनों आरोपियों ने महिला को धमकाया और उसके बाद होटल संचालक रामनिवास शर्मा और कारोबारी अमित मिश्रा ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद होटल संचालक मौके से भाग आया और दूसरा आरोपी अमित मिश्रा नहाने चला गया। मौके का फायदा उठाकर महिला भागकर थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर इन दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किया। साथ ही इस घटना में एक आरोपी अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल अभी होटल संचालक फरार है।