फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Firing on the middle of the road in the quarrel of college students, MLA stopped seeing the dispute and snatched the Gun from the student

ग्वालियर: कॉलेज छात्रों के झगड़े में बीच सड़क पर फायरिंग, विधायक विवाद देख रुके और स्टूडेंट से छीना कट्टा

Thu, 28 Apr 2022 06:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 06:22 PM IST
सार

ग्वालियर के महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज के छात्रों का विवाद सड़क तक आ गया। इतना ही नहीं बीच सड़क पर गोलियां भी चलीं। ये सब हुआ थाने से कुछ मीटर की दूरी पर। क्षेत्रीय विधायक ने झगड़ा होता देख बीच-बचाव किया। युवक से कट्टा छीना और पुलिस को सूचना दी।
 

विज्ञापन
Gwalior: Firing on the middle of the road in the quarrel of college students, MLA stopped seeing the dispute and snatched the Gun from the student
ग्वालियर में बीच सड़क पर झगड़ा हो गया, मारपीट की गई। एक युवक कट्टा लहराते भी नजर आया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज के छात्रों का विवाद सड़क तक आ गया। इतना ही नहीं बीच सड़क पर गोलियां भी चलीं। ये सब हुआ थाने से कुछ मीटर की दूरी पर। क्षेत्रीय विधायक ने झगड़ा होता देख बीच-बचाव किया। युवक से कट्टा छीना और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में एक युवक पर मुंह बांधे कुछ युवकों ने क्लास में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। उसी घटना का बदला लेने आज घायल युवक के साथियों ने कॉलेज में चल रही परीक्षा के बाद दूसरे गैंग को चैलेंज करते हुए कॉलेज बुलाया। दोनो गुटों का सामना कॉलेज से कुछ दूरी पर ही हो गया। दोनों गुटों में काफी देर तक लात घूंसे चलते रहे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर दोनों गुटों ने कट्टे निकाल के फायर कर दिए। पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सड़क पर चल रहे इस झगड़े व गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार वहां से गुजर रहे थे। झगड़ा देख वह बीच बचाव के लिए दोनों गुटों के बीच खड़े हो गए साथ ही उन्होंने एक युवक से कट्टा भी छीन लिया। विधायक का कहना है कि पांच-सवा पांच बजे के बीच वे वहां से निकल रहे थे, देखा तो दो गुटों में झगड़ा हो रह था। दोनों तरफ से गोलियां चल रही थी। भीड़ देख रही थी पर किसी में भी झगड़ा रोकने की हिम्मत नहीं थी। मैंने बीच-बचाव किया और युवक से कट्टा छीना, नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। सिकरवार ने बताया कि मैंने तत्काल सीएसपी विजय भदौरिया को फोन कर सूचना दी। युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दे कि अमन तोमर पर कल कुछ युवकों ने क्लास में घुसकर जानलेवा हमला किया था और आज अमन तोमर गुट के गुंडों ने दूसरे गुट के अभिषेक तोमर और विकास राजावत पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed