{"_id":"619374ba9dd97d6fbf26d6e0","slug":"gwalior-entering-the-house-at-2-o-clock-in-the-night-in-jhulelal-colony-shot-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: झूलेलाल कॉलोनी में रात को दो बजे घर में घुसकर दंपती को गोली मारी, पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: झूलेलाल कॉलोनी में रात को दो बजे घर में घुसकर दंपती को गोली मारी, पति की हालत गंभीर
Tue, 16 Nov 2021 02:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:37 PM IST
सार
ग्वालियर में झूलेलाल कॉलोनी में रात दो बजे घर में घुसकर एक युवक ने दंपती को गोली मारी। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज पुलिस थाना क्षेत्र में झूलेलाल कॉलोनी में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात 2 बजे अज्ञात युवक ने घर में सो रहे दंपती को गोली मार दी। इसके बाद युवक फरार भी हो गया। गोली लगने से घायल राजेश वाधवानी और पत्नी सोनिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है। गोली क्यों चलाई, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले राजेश वाधवानी अपनी पत्नी सोनिया के साथ घर में सो रहे थे। एक कमरे में उनके बच्चे, तो दूसरे कमरे में उनके माता-पिता सो रहे थे। इसी दौरान उनके घर में कहीं से एक युवक घुस आया। आहट होते ही राजेश वाधवानी जागे तो उसने उन पर गोली चला दी। फायरिंग में राजेश वाधवानी और उनकी पत्नी सोनिया घायल हो गए हैं।
राजेश वाधवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उनकी पत्नी खतरे से बाहर हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह समझ नहीं आया कि दंपती पर गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीली की फैक्ट्री में काम करता है पीड़ित
राजेश वाधवानी अपने भाई की तीली की फैक्ट्री में काम करते हैं। काम के अलावा उनकी कोई मेल-मुलाकात भी नहीं है। न ही किसी से कोई विवाद है। इस वजह से पुलिस गोलीकांड के हर संभावित कारण को तलाश रही है।