फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Death Toll in Sheetla Mata Temple Truck Crash Rises to 16 After 78-Year-Old Vendor Dies

शीतला माता मंदिर सड़क हादसा: इलाज के दौरान एक और घायल की मौत, दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या 16 हुई

Tue, 20 Oct 2026 01:20 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में एक और घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। हादसे में 57 श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आए थे। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल AIIMS भेजा गया है।

विज्ञापन
Gwalior: Death Toll in Sheetla Mata Temple Truck Crash Rises to 16 After 78-Year-Old Vendor Dies
इस ट्रक ने लील लीं 16 जानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मंगलवार सुबह एक और घायल की मौत हो गई। 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने लिंक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मोतीराम मंदिर परिसर के गेट के पास प्रसाद की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ मंदिर परिसर में घुस गया था। हादसे में मोतीराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तत्काल लिंक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था।

विज्ञापन


चोट के कारण बना खून का थक्का
डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में लगी चोट के कारण मोतीराम की खून की नली में थक्का जम गया था। इसे सुपरफिशियल फीमोरल थ्रोम्बोसिस बताया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोतीराम को वर्ष 2024 में हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके दिल में स्टेंट डाला गया था। सोमवार शाम CMHO ने अस्पताल पहुंचकर मोतीराम और उनके परिजनों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


57 लोग आए थे चपेट में
इस हादसे में कुल 57 श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आए थे। मोतीराम की मौत से पहले 15 लोगों की जान जा चुकी थी। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धार: पुलिस जवान को गोली मारी! दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल मिला जवान, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर


दो गंभीर घायलों को भोपाल भेजा
हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा और 19 वर्षीय कल्पना परिहार को बेहतर इलाज के लिए भोपाल AIIMS भेजा गया है। संजय को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे एयर एम्बुलेंस से भोपाल शिफ्ट किया गया। वहीं कल्पना को मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एयर एम्बुलेंस से भेजा गया।

संजय ने भाई और मासूम भतीजे को खोया
श्योपुर निवासी संजय शर्मा शनिवार को परिवार के साथ बैराड़ में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे सहसराम गांव में अपने भाइयों से मिलने पहुंचे। वहां से बड़े भाई महेश को साथ लेकर ग्वालियर आए थे। उस रात संजय अपनी पत्नी छाया, दोनों बेटों और भाई महेश के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।  करीब 1:30 बजे हुए हादसे में महेश और मासूम शौर्य की मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम घायलों के इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed